
भालू कितने खतरनाक जीव होते हैं, इसके बारे में शायद ही आपको पूरी जानकारी होगी क्योंकि आपने उन्हें हमेशा फिल्मों में या कार्टून में क्यूट छवि के साथ ही देखा होगा. पर असल में वो बेहद खूंखार और जानलेवा प्राणी होते हैं. उनके आगे टिक पाना अन्य जानवरों के लिए भी मुश्किल होता है. एक बार वो हमला कर दें, तो फिर चीर-फाड़कर ही शांत होते हैं. ऐसे में सोचिए कि अगर कोई विशाल भालू इंसान पर हमला कर दे तो क्या होगा? इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है. कुछ लोग एक भालू (Brown Bear attack video) को डंडे से मारने की फिराक में हैं, मगर वो कुछ ऐसा कर जाता है कि लोगों के होश उड़ जाते हैं.
इंस्टाग्राम अकाउंट @ladakh_videos पर हाल ही में एक वीडियो (Bear climb on roof video) शेयर किया गया है जिसमें एक भालू हमला करते नजर आ रहा है. वीडियो के साथ लिख कैप्शन में ये दावा किया गया है कि ये लद्दाख का ही वीडियो है, पर कमेंट सेक्शन में कुछ लोग इसे तिब्बत और कुछ लोग कजाकिस्तान का बता रहे हैं. ऐसे में ये साफ नहीं है कि वीडियो किस जगह का है. पर काफी भयानक है.
.
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 10:53 IST






