जैक डोर्सी झूठ बोल रहे हैं… भारत में ट्विटर को बंद करने की धमकी के आरोपों पर सरकार का करारा जवाब


नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने ट्विटर के सह-संस्थापक और पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के उन आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि किसान आंदोलन के दौरान भारत सरकार ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट को बंद करने की धमकी दी थी. डोर्सी ने सोमवार को यूट्यूब चैनल ब्रेकिंग पॉइंट्स में एक साक्षात्कार के दौरान दावा किया कि कंपनी को किसानों के समर्थन और सरकार की आलोचना करने वाले खातों को ब्लॉक करने के लिए भारत से ‘कई अनुरोध’ प्राप्त हुए थे. अब केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इसी पर सख्त प्रतिक्रिया दी है.

जैक डोर्सी ने अपने आरोपों में क्या कहा है
यूट्यूब शो ‘ब्रेकिंग पॉइंट्स विद क्रिस्टल एंड सागर’ में ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘किसानों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान भारत की तरफ से हमारे पास कई अनुरोध आए, जिसमें सरकार की आलोचना करने वाले कुछ पत्रकारों के ट्विटर अकाउंट का भी जिक्र था. हमें ऐसा लगा कि अगर कंपनी ने सरकार की बात नहीं मानी, तो ट्विटर को भारत में बंद कर दिया जाएगा, जो कि हमारे लिए एक बहुत बड़ा बाजार है, कुछ कर्मचारियों के घरों पर छापा मारा गया, धमकी दी गई कि अगर आप हमारे आदेश का पालन नहीं करते हैं तो हम आपके ऑफिस बंद कर देंगे और यह भारत है – एक लोकतांत्रिक देश…’

Tags: Farmer movement, Jack Dorsey, Twitter

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया