Satpura Bhawan Fire: 15 घंटे बाद भी सतपुड़ा भवन से निकल रहे धुआं, सीएम शिवराज ने जांच के लिए बनाई कमेटी


भोपाल. मध्‍य प्रदेश की राजधानी स्थित सतपुड़ा भवन में सोमवार साम को भीषण आग लग गई थी. प्रदेश के बड़े प्रशासनिक भवन से घटना के 15 घंटे बाद भी धुआं निकलता देखा गया है. इससे अगलगी की भीषणता का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है. इस बीच मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आग लगने की वजहों का पता लगाने और अन्‍य पहलुओं की जांच के लिए 4 सदस्‍यीय कमेटी का गठन किया है. बता दें कि प्रशासनिक भवन होने के चलते सतपुड़ा भवन में कई महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेज मौजूद थे, जिनके आग में स्‍वाहा होने की आशंका है. भोपाल के कलेक्‍टर आशीष सिंह ने बताया कि आग को बुझाने में आर्मी और CISF के जवानों की मदद ली गई. उन्‍होंने बताया कि सतपुड़ा भवन में लगी आग की भीषणता को देखते हुए मौके पर फायर टेंडर की 30 से 40 वाहनों का इस्‍तेमाल किया गया.

भोपाल स्थित सतपुड़ा भवन में आग लगने की घटना को शिवराज सरकार ने गंभीरता से लिया है. मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना की वजहों का पता लगाने के लिए 4 सदस्‍यीय कमेटी गठित करने की घोषणा की है. कमेटी में एसीएस (होम) राजेश राजौड़ा, शहरी विभाग के प्रधान सचिव नीरज मंडोली, पीडब्‍ल्‍यूडी विभाग के प्रधान सचिव सुखबीर सिंह और एडीजी (फायर) को शामिल किया गया है. यह कमेटी सीधे सीएम को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. सतपुड़ा भवन में आग लगने की घटना पर राजनीतिक आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर इसको लेकर हमला बोला है.

(इनपुट: ANI)

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया