
NEET UG Result 2023 : नीट यूजी 2023 रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट है. एनटीए नीट यूजी रिजल्ट आज 13 जून को जारी कर सकता है. एनटीए रिजल्ट के साथ ऑल इंडिया रैंक टॉपर्स और कट-ऑफ पर्सेंटाइल घोषित करने के साथ फाइनल आंसर की भी जारी करेगा. नीट यूजी का रिजल्ट जारी होने के बाद नतीजे चेक करने का लिंक एनटीए की वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा. इस साल एनटीए ने नीट यूजी परीक्षा दो बार आयोजित की थी. पहली बार 7 मई को और दूसरी बार 6 जून को हुई थी. 6 जून को मणिपुर के छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी.
नीट यूजी कट-ऑफ की बात करें तो पिछले साल जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों का कटऑफ 715-117 था. जबकि एससी/एसटी और ओबीसी का कट-ऑफ 116 था. ओबीसी और एससी, एसटी वर्ग के दिव्यांग उम्मीदवारों का कट-ऑफ 104-93 गया था. जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी एमबीबीएस और बीडीएस कट-ऑफ 50, ओबीसी, एससी और एसटी का 40 गया था.
20 लाख से अधिक लाख स्टूडेंट्स ने दी है परीक्षा
7 मई को हुई नीट यूजी परीक्षा में कुल 20,87,449 कैंडिडेट शामिल हुए थे. जबकि 6 जून को हुई परीक्षा में मणिपुर के 8,753 उम्मीदवार बैठे थे. 6 जून को परीक्षा मणिपुर के 11 शहरों में 34 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी.
ऐसे चेक करें नीट यूजी 2023 रिजल्ट
Step 1: सबसे पहले एनटीए की वेबसाइट neet.nta.nic.in 2023 पर विजिट करें
Step 2: अब ‘candidate activity’ के अंतर्गत NEET UG 2023 result scorecard link पर क्लिक करें
Step 3: अब एक विंडो ओपन होगी, यहां NEET UG अप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि एंटर करें
Step 4: अब नीट यूजी 2023 रिजल्ट ओपन हो जाएगा
Step 5 : अब नीट यूजी 2023 स्कोर कार्ड डाउनलोड कर लें
ये भी पढ़ें-
18 रुपये सलैरी पर धोए जूठे बर्तन, आज हैं 300 करोड़ की कंपनी के मालिक, पढ़ें संघर्ष भरी कहानी
आने वाला है NEET UG Result 2023, यहां जानिए कौन से हैं यूपी के बेस्ट मेडिकल कॉलेज
.
Tags: Exam Results, Neet exam, NEET UG 2023
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 07:29 IST






