भारतीय कप्तान के घर जल्द गूंजने वाली है किलकारी, जर्सी के अंदर बॉल छुपाकर दी गुड न्यूज की जानकारी, देखिए वीडियो


हाइलाइट्स

सुनील छेत्री के घर आने वाला है नया मेहमान
पत्नी सोनम ने स्टेडियम पहुंचकर बढ़ाया पति का हौसला

नई दिल्ली. भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) जल्द पिता बनने वाले हैं. छेत्री ने इसकी जानकारी मैच के दौरान अनोखे सेलिब्रेशन के जरिए दी. छेत्री के गोल के दम पर भारत ने भुवनेश्वर में इंटरकांटिनेंटल कप (Intercontinental Cup) के अपने दूसरे मुकाबले में वनुआतु (India beat Vanuatu) को 1-0 से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटा लिया. भारतीय टीम पूरे मैच के दौरान हावी रही लेकिन विश्व रैंकिंग में 164 वें स्थान पर काबिज वनुआतु की डिफेंस ने उसे काफी देर तक बढ़त लेने से रोके रखा. स्टार स्ट्राइकर छेत्री ने मैच के 81वें मिनट में एकमात्र गोलकर दागकर टीम की जीत सुनिश्चित की.

सुनील छेत्री ने गोल दागने के बाद गेंद को अपनी जर्सी के अंदर छुपा लिया. इसके बाद उन्होंने स्टेडियम में मौजूद पत्नी सोनम भट्टाचार्य की ओर देखकर अनोखे अंदाज में जश्न मनाया. छेत्री ने सोनम को फ्लाइंग किस दिया और पत्नी ने भी खड़े होकर पति का हौसला अफजाई की. सोनम बेबी बंप के साथ नजर आईं. छेत्री के इस सेलिब्रेशन के जरिए अपने फैंस को बताना चाहते थे कि वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं.

सुरेश रैना के फैंस के लिए खुशखबरी, क्रिकेट में वापसी को तैयार मिस्टर IPL, इस T20 लीग में बिखेरेंगे जलवा

Tags: Indian Football Team, Sunil chhetri

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया