आज का राशिफल: तुला और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा वैवाहिक सुख, धनु राशि वाले विवाद से बचें

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 13 June 2023)

आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ हर काम को आसानी से बना पाएंगे. गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. स्वभाव में उग्रता हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें. दोपहर के बाद आप आप मनोरंजन की ओर ज्यादा बढ़ेंगे. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ प्रवास या पर्यटन का योग है. शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रह पाएंगे.

वृश्चिक राशिफल (Vrischika Rashifal, 13 June 2023)

मानसिक रूप से आप में भावुकता की मात्रा अधिक रहेगी. किसी बात को लेकर ज्यादा विचलित ना हों. विद्यार्थी आज अभ्यास और करियर के मामले में सफलता प्राप्त कर सकेंगे. अपनी कल्पनाशक्ति से साहित्य-सृजन में आप नवीनता ला पाएंगे. घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी. व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी. मित्रों का सहयोग भी आप को प्राप्त होगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 13 June 2023)

पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें. माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा. धन और प्रतिष्ठा में हानि हो सकती है. दोपहर के बाद आप के स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है. आप की रचनात्मकता में सकारात्मक वृद्धि होगी. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. स्नेहीजनों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया