50 रुपये में कभी करता था बैकस्टेज काम, अब बना ‘गोल्ड माइंस का राजा’, नाम से बिकती हैं फिल्में

मुंबई. फिल्मी दुनिया में कब किसका सितारा चमक जाए कहा नहीं जा सकता. लेकिन सितारा बुलंद होने से पहले कलाकार की काफी मेहनत छिपी होती है. ऐसे है एक साउथ एक्टर हैं, जो आज की तारीख में सुपरस्टार माने जाते हैं. ये ऐसे कलाकार हैं, जिनके नाम से अब फिल्में बिकती हैं लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था. मनोरंजन की दुनिया में पहचान बनाने के लिए इन्होंने काफी मेहनत की है.

01

शुरुआत में एक्टिंग करने के इनके निर्णय से कोई खुश नहीं था लेकिन बाद में इन्होंने इसे ही अपना सबसे बड़ा प्लस पॉइंट बना लिया. फोटो देखक शायद आप इस सितारे को पहचान गए होंगे. यदि नहीं तो आइए, बताते हैं…

02

ये हैं साउथ के सुपर स्टार नवीन कुमार गोवडा यानी की यश. यश का जन्म 8 जनवरी 1986 को कर्नाटका में हुआ था. यश के पिता कर्नाटका स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में ड्राइवर के तौर पर काम किया करते थे. यश ने जब एक्टिंग की इच्छा जाहिर की तो परिवार वाले उनकी इस बात को लेकर खुश नहीं थे.

03

यश की इच्छा को देखते हुए परिवार ने हामी भर दी. 16 साल की उम्र में यश बैंगलोर आए और असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम शुरू किया. लेकिन प्रोजेक्ट बंद हो गया. इसके बाद इन्होंने थिएटर ग्रुप जॉइन कर लिया और एक्टिंग की शिक्षा भी ली. (instagram/yash)

04

एक वक्त ऐसा भी था जब वे बैकस्टेज काम करते थे और इसके लिए उन्हें सिर्फ 50 रुपये मिला करते थे. साल 2005 में यश ने टीवी शो ‘उत्तरायन’ से शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने सीरियल ‘नंदा गोकुला’ किया, जिसमें वे राधिका पंडित के साथ नजर आए. (instagram/yash)

05

टीवी की दुनिया में पहचान बनाने के बाद यश ने साल 2007 में फिल्म Jambada Hudugi में सर्पोटिंग कलाकार के तौर पर शुरुआत की. साल 2008 में ‘रॉकी’ से उन्हें काफी पहचान मिली. (instagram/yash)

06

यश को आज उनकी फिल्म ‘केजीएफ’ के लिए हर कोई पहचानता है. यश की इस फिल्म ने सफलता के नए रिकॉर्ड कायम किए. आज यश के नाम से फिल्में बिकती हैं. यश ने अपनी साथी कलाकार राधिका से साल 2016 में शादी की थी और इनके 2 बच्चे हैं. (instagram/yash)

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया