UPSC Prelims result 2023 : यूपीएससी प्री परीक्षा में 11.50 लाख में से 14 हजार पास, जानें अब क्‍या होगा आगे

UPSC Prelims result 2023 : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट आज ही जारी हुआ है. परीक्षा 28 मई को हुई थी. यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में करीब 11.50 लाख एस्पिरेंट्स शामिल हुए थे. जिसमें से 14624 कैंडिडेट्स मेन्स परीक्षा के लिए सेलेक्ट हुए हैं. इस बीच यह भी खबर है कि कुछ कैंडिडेट्स ने सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) का दरवाजा खटखटाया है. उनका कहना है कि सीसैट का पेपर जेईई और कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CAT) के जैसा था. इसलिए सीसैट का क्वॉलिफाइंग कट-आफ 33% से घटाकर 23 फीसदी किया जाए. इस पर अगली सुनवाई 6 जुलाई को होनी है.

यूपीएससी सिविल सेवा 2023 के जरिए आईएएस, आईपीएस, इंडियन रेवन्यू सर्विस (IRS), इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) जैसी सेवाओं में ग्रुप ए और बी लेवल 1105 रिक्त पदों पर भर्तियां होंगी. इस साल यूपीएससी ने पिछले सात साल में सबसे अधिक वैकेंसी घोषित की है. केंद्र सरकार ने हाल ही में फैसला लिया है कि इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विसेज IRMS के अंतर्गत आने वाले पदों पर भी सिविल सेवा के जरिए भर्ती होगी.

यूपीएससी प्रीलिम्स पास करने के बाद आगे ?

यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा 2023 पास करने वाले कैंडिडेट़्स अब मेन्स परीक्षा में बैठेंगे. इसके लिए उन्हें फॉर्म भरना होगा. यूपीएसी मेन्स अप्लीकेशन प्रोसेस जल्द ही शुरू होगा. यूपीएससी इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी करेगा. मेन्स परीक्षा 15 सितंबर 2023 को होगी. फिर मेन्स के रिजल्ट के बाद इंटरव्यू शुरू होगा. यूपीएससी ने अभी इंटरव्यू की डेट नहीं घोषित की है.

1750 नंबर की होता है मेन्स एग्जाम

यूपीएससी मेन्स एग्जाम में 1750 नंबर के 9 पेपर होते हैं. ये पेपर हैं- पेपर-ए (अनिवार्य भारतीय भाषा); पेपर-बी (अंग्रेजी) जो क्वालिफाइंग नेचर का है, जबकि अन्य पेपर जैसे निबंध, सामान्य अध्ययन के पेपर I, II, III और IV, और वैकल्पिक पेपर I और II के स्कोर से रैंक बनती है.

यूपीएससी इंटरव्यू कितने नंबर का होता है ?

यूपीएससी मेन्स एग्जाम क्वॉलिफाई करने वालों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाता है. इंटरव्यू 275 नंबर का होता है. इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों की एनालिटिकल एबिलिटी, लैटरल और लॉजिकल थिंकिंग को परखा जाता है. इंटरव्यू बोर्ड में पांच लोग होते हैं. यह आमतौर पर 30-35 मिनट चलता है. हालांकि जल्द भी खत्म हो सकता है.

ये भी पढ़ें

UPSC Prelims Result 2023 : यूपीएससी प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे देखें नतीजे
कौन हैं 14 साल के कैरन काजी, जिनके टैलेंट पर फिदा हुए एलन मस्क, बनाया SpaceX में सॉफ्टवेयर इंजीनियर

Tags: Government jobs, UPSC, Upsc exam result

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया