अरविंद शर्मा/भिंड. मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश से निकलने वाला चंबल पुल भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है. इस पुल पर बैरियर लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. ऐसे में अब दोनों राज्यों से आने जाने वाले बड़े वाहन इस पुल से निकलना बंद हो गए हैं. जब तक नया पुल नही बनेगा तब तक ऐसे वाहनों का आवागमन यहां बंद रहेगा.
भिंड-इटावा रोड के बीच चंबल पुल क्रेक हो जाने की वजह से बस, डंपर, ट्रक जैसे भारी वाहनों का निकलना बंद कर दिया गया है, जब तक नया पुल नहीं बनेगा, तब तक भारी वाहनों का आवागमन शुरू नहीं होगा. लेकिन अभी छोटे वाहन जैसे बाइक, कार, ट्रैक्टर जैसे वाहनों पर रोक नहीं लगी है.
आपके शहर से (भिंड)

दिग्गी राजा के पोते सहस्त्र जय ने महज 6 साल की उम्र में दिया भाषण, लोग दंग, देखें Video

Bhopal : सतपुड़ा प्रशासनिक भवन में भीषण आग, करोड़ों का सामान और फाइलें खाक, कांग्रेस ने कहा-घोटाले के दस्तावेज जलाने की साजिश तो नहीं!

Shocking : कोचिंग सेंटर के हॉस्टल में छात्राओं से रेप, संचालक सहित दो आरोपी गिरफ्तार

OMG : मंत्री का बेटा बन आरोपी को पुलिस के हाथ से छुड़ा ले गए बदमाश, बाद में खुली पोल

MP के सतपुड़ा भवन में लगी आग बेकाबू, सीएम चौहान ने पीएम मोदी से मांगी मदद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भेजे हेलिकॉप्टर्स

PHOTOS: प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में राहुल को देखकर चकरा गए लोग, फिर लेने लगे सेल्फी

Gwalior: बिजली कटौती से परेशान पूर्व मंत्री इमरती देवी, ऊर्जा मंत्री से की शिकायत, बोलीं-अफसर कर रहे मनमानी

एक्शन में मीलार्ड और मध्यप्रदेश सरकार! खराब काम पर 6 महिला जजों को नौकरी से निकाला, 3 की संपत्ति राजसात होगी

मध्यप्रदेश में चुनाव है! ‘नेताजी’ के दौरों व प्रचार के लिए चमकेंगी हवाई पटि्टयां, उतर सकेंगे जेट प्लेन

तेज गर्मी के कारण इंदौर DM ने एक हफ्ते बढ़ा दी स्कूलों की छुट्टी, जानें कब से खुलेंगे

इंदौर की सड़कों पर दौड़ रही ‘पिंक आई बस’, अब महिलाओं का सफर आसान
भारी वाहन इन रास्तों से जा सकेंगे
यूपी की ओर भिंड सीमा से जाने वाले भारी वाहन जालौन और शिकोहाबाद होते हुए जाएंगे. उदी चौराहे से चकरनगर सहसों-फूफ होते हुए भिंड जाएंगे. जानकारी के मुताबिक, पुराने पुल के पिलर और स्लैब के बीच गैप आ गया था. इतना ही नहीं इस पुल की उम्र 50 साल से ज़्यादा हो चुकी है, ऐसी स्थिति में नए पुल का निर्माण कार्य होना है.
50 किलोमीटर का बढ़ जाएगा फेर
चंबल पुल पर भारी, छोटे और हल्के वाहनों पर रोक लगने के बाद भिंड से इटावा के बीच की दूरी बढ़ जाएगी. अभी भिंड से इटावा की दूरी 35 किलोमीटर है. ऐसे में भिंड से इटावा जाने के लिए 30 मिनट का समय लगता था, लेकिन चंबल पुल सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद होने के बाद भिंड से इटावा जाने के लिए फूप से हनुमंतपुरा चौराहा, चकरनगर होते हुए इटावा पहुंचना पड़ेगा, जिससे लोगो को 50 किलोमीटर का फेर बढ़ जाएगा. इसके अलावा समय की भी बर्बादी होगी.
.
Tags: Bhind news, Latest hindi news, Mp news
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 17:44 IST






