UPSC Prelims result 2023: यूपीएससी मेंस में शामिल होंगे 14,624 अभ्यर्थी, जानें कब आएगी कटऑफ लिस्ट


नई दिल्ली. UPSC Prelims result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सोमवार को घोषित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के परिणामों में 14,600 से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है. सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 का आयोजन गत 28 मई को किया गया था. सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 के सफल उम्मीदवारों के क्रमांक, रजिस्ट्रेशन नंबर और नाम की सूची यूपीएससी की वेबसाइट पर डाली गयी है जिसके अनुसार 14,624 उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं. मुख्य परीक्षा 15 सितंबर 2023 को होगी.

यूपीएससी ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘इन उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम है. परीक्षा की नियमावली के अनुसार, इन सभी उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2023 के लिए विस्तृत आवेदन प्रपत्र-आई (डीएएफ – आई) में पुनः आवेदन करना होगा. डीएएफ-आई को भरने और जमा करने की तारीखों और इससे संबंधित महत्वपूर्ण अनुदेशों की घोषणा, आयोग की वेबसाइट के माध्यम से यथासमय की जाएगी.

कब आएंगे कटऑफ अंक
यूपीएससी ने कहा है कि, ‘‘उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के अंक, कटऑफ अंक और आंसर की, सिविल सेवा परीक्षा, 2023 की संपूर्ण प्रक्रिया पूरी होने पर अर्थात अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे.’’ विज्ञप्ति के अनुसार यहां संघ लोक सेवा आयोग के धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड स्थित परिसर में परीक्षा हॉल भवन के पास उसका एक सुविधा केन्द्र है. उम्मीदवार, उपर्युक्त परीक्षा के संबंध में अपने परिणाम के बारे में कोई भी जानकारी/स्पष्टीकरण इस सुविधा केन्द्र से व्यक्तिगत रूप से या फोन से प्राप्त कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें –
MPPSC Result: एक ही शहर से निकले एमपीपीएससी के 2 टॉपर, किसान पिता का सपना पूरा करने किया कठिन परिश्रम
SSC Exam Calendar: एसएससी में आने वाली हैं कई बड़ी भर्तियां, देखें एग्जाम कैलेंडर

11 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी हुए थे शामिल
यूपीएससी सिविल सेवा 2023 के जरिए आईएएस, आईपीएस, इंडियन रेवन्यू सर्विस (IRS), इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) जैसी सेवाओं में ग्रुप ए और बी लेवल 1105 रिक्त पदों पर भर्तियां होंगी. बता दें कि यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में करीब 11.50 लाख एस्पिरेंट्स शामिल हुए थे. मुख्य परीक्षा के बाद इंटरव्यू की डेट घोषित की जाएगी.

Tags: UPSC, Upsc exam, Upsc result

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया