नोएडा में उद्घाटन से पहले ही लोगों ने खोल दिया परथला ब्रिज, Video वायरल

आदित्य कुमार/नोएडा. कहते हैं इंतजार की भी एक हद होती है, फिर इंतजार की सीमा को लोग तोड़ने लगते हैं. कुछ ऐसा ही हुआ दिल्ली एनसीआर के दूसरा सिग्नेचर ब्रिज यानी नोएडा के परथला ब्रिज पर. सोमवार को आम लोगों ने खुद ही इसे खोल दिया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. लोगों ने वीडियो के साथ लिखा कि लोग कब तक इंतजार करें?

बता दें कि करीब ढाई साल से यह पुल बन रहा है, लेकिन पूरा बनकर तैयार अब तक नहीं हुआ है. 31 मई तक इस ब्रिज को बनाकर आम लोगों के लिए खोल देना था, लेकिन इसमें भी देरी हो गई. अब बताया जा रहा है कि 13 जून तक इसे खोल दिया जाएगा. ट्रैफिक से परेशान होकर लोगों ने सोमवार को परथला ब्रिज को खुद ही खोल दिया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी डाल दिया. हालांकि जैसे ही ट्रैफिक पुलिस और नोएडा अथॉरिटी को मामले की जानकारी पुल को फिर से बंद कर दिया गया.

ट्रैफिक पुलिस, ऑथोरिटी सकते में
डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव बताते हैं कि पुल पर बैरिकेडिंग और वाहनों को रोकने के लिए दोनों तरफ सड़क को जाम किया गया है. सोमवार को परथला पर ट्रैफिक जाम था, जिस कारण लोगों ने खुद ही रास्ता बनाकर पूल का इस्तेमाल कर लिया. डीसीपी के अनुसार, सोमवार को दोपहर में सूचना मिली थी कि लोगों ने पुल पर रास्ता बना दिया है. उसके बाद मौके पर ट्रैफिक पुलिस पहुंच गई थी और दोबारा रास्ते को बंद कर दिया गया.

इस पुल से यहां-यहां जा सकेंगे
बता दें कि नोएडा के परथला गांव में बनने वाले परथला सेतु पर काम 20 दिसंबर 2020 को शुरू हुआ था. 6 लेन में बनने वाले इस पुल की लंबाई 697 मीटर है. 80.54 लाख की लागत से बने इस पुल पर रोज डेढ़ से दो लाख लोग यात्रा करेंगे. यहां से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद गुरुग्राम जाने में आसानी होगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 18:47 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया