
हाइलाइट्स
अशनीर ग्रोवर ने भारतीय टैक्स सिस्टम की आलोचना की.
टैक्स सिस्टम को आयकर दाता के लिए सजा बताई.
अशनीर इनकम टैक्स रेट कम करने के पक्ष में है.
नई दिल्ली. अपनी बेबाकी के मशहूर भारतपे के को-फाउंडर (BharatPe Co Founder) अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने अब भारतीय टैक्स सिस्टम पर हमला बोला है. अशनीर ने कहा है कि साल में 5 महीने तो एक नौकरीपेशा आदमी सरकार के लिए ही कमाता है, अगर वह 30 फीसदी वाले इनकम टैक्स स्लैब में आता है. अशनीर ने इनकम टैक्स को सजा बताते हुए कहा कि बहुत ज्यादा टैक्स रेट होने के कारण ही लोग टैक्स चोरी करते हैं. शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज की बात से बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स सहमत हो रहे हैं. उनका कहना है कि अशनीर की बात में दम है और सरकार को टैक्सपेयर के हित में आयकर की दरें कम कर देनी चाहिए.
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर अशनीर ग्रोवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अशनीर ने बिजनसमैन के टैक्स चोरी करने का कारण भी बताया है. उनका कहना है टैक्स रेट ज्यादा होने के कारण व्यापारी टैक्स चोरी के तरीके खोजता है. वो ऐसा करने में सफल भी हो जाता है, लेकिन नौकरीपेशा आदमी को तो हर हाल में टैक्स चुकाना ही होता है.
You Work 3-5 Months for the Government if you fall in the 30% Income Tax Bracket
— Ravisutanjani (@Ravisutanjani) June 10, 2023
.
Tags: Business news in hindi, Income tax, Income tax india, Income tax slabs, Tax
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 18:50 IST






