भूतों से की बात, 7 बार हुई शादी, टीवी शो की स्क्रिप्ट से परेशान हो एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री को कहा अलविदा!


नई दिल्ली. सालों पहले प्रसारित होने वाले सीरियल ‘बालिका वधू’ ने छोटे पर्दे पर खूब नाम कमाया. इस सीरियल में ‘छोटी आनंदी’ का किरदार अदा कर एक्ट्रेस अविका गोर ने भी घर- घर में पहचान बना ली थी. इस किरदार में एक्ट्रेस ने ऑडियंस का कुछ यूं दिल जीता कि आज भी फैंस उनके इस किरदार को भूल नहीं पाए हैं. ‘छोटी आनंदी’ बन छोटे पर्दे पर अपनी कभी न मिटने वाली छाप छोड़ चुकीं एक्ट्रेस अविका गोर इन दिनों फिल्मों की दुनिया में पहचान बना रही हैं. 

हाल ही में एक यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू में अविका गोर ने सालों तक छोटे पर्दे पर काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है. एक्ट्रेस का मानना है कि टीवी ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है. बातचीत के दौरान एक्ट्रेस से पूछा गया कि अबतक अदा किए गए किरदारों में से एक्ट्रेस को सबसे अजीबोगरीब किरदार कौन सा लगता है.

किरदार याद कर आती है हंसी-
इस सवाल का जवाब देते हुए अविका कहती हैं कि उन्हें कोई भी किरदार अजीब नहीं लगता है. हालांकि, उन्हें सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ की ‘रोली’ का किरदार याद कर हंसी जरूर आती है. सालों तक इस किरदार में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस ने कहा, “मैंने शो में भूतों से भी बात की है. उनसे कहा है, ‘कानून अपने हाथ में मत लो’. तीन बार मरके वापस आई हूं और कम से कम 50 बार किडनैप हुई हूं.”

टीवी इंडस्ट्री से हैं दूर-
अविका आगे कहती हैं, “इस शो में मेरी कम से कम 6- 7 बार शादी हुई है और तीन बार तो एक ही इंसान से शादी हुई है. ये सब याद करके मुझे बहुत हंसी आती है”. बता दें, अविका गोर ने तीन टीवी सीरियल्स में काम करने के बाद इंडस्ट्री से दूरी बना ली.

    

बॉलीवुड डेब्यू को हैं तैयार-
साउथ इंडस्ट्री खासकर तेलुगू इंडस्ट्री में अपने नाम का डंका बजाने के बाद अविका अब बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. ये एक्ट्रेस 23 जून को रिलीज होने वाली फिल्म ‘1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. इस फिल्म में एक्टर राहुल देव और टीवी एक्ट्रेस बरखा बिष्ट भी अहम किरदार में नजर आएंगे.

Tags: Avika Gor, Tv actresses

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया