MSC करने के बाद नहीं की नौकरी, गौसेवा को बनाया ध्येय, आज पाले हैं 100 से अधिक गौवंश

 पीयूष पाठक/ अलवर. जहां आज के आधुनिक दौर में आधुनिकता के साथ युवा आगे बढ़ रहा है और नए नए आयाम स्थापित कर आसमान की ऊंचाइयों को छू रहा है. वहीं अलवर की बात की जाए तो अलवर का युवा वर्ग इन दिनों खेती और पशुपालन की ओर आगे बढ़ रहे हैं. आज हम आपको अलवर जिले के एक ऐसे युवा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पढ़ाई तो देश की राजधानी दिल्ली यूनिवर्सिटी से की. नौकरी न कर पिछले 5 सालों से गौसेवा में अपना मन लगा रहे है. अलवर शहर के रहने वाले भानुप्रताप शर्मा ने साल 2018 से अलवर शहर से करीब 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित गौ सेवा धाम की शुरुआत की. शुरुआत में में गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को काफी कम शुल्क पर दूध व घी देते थे. लेकिन, लंपी के बाद अब पूरी तरह से वे गौसेवा में जुटे हुए हैं.

परिवार के सपोर्ट से शुरू की गौशाला

भानुप्रताप ने बताया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी से एमएससी के बाद उन्होंने सोचा कि मुझे अपना ही कुछ काम करना है. मैंने पीएचडी के लिए दाखिला लिया लेकिन 6 महीने बाद ही मैंने वहां से ध्यान हटाकर गौ सेवा के लिए अपना मन बना लिया. हालांकि, जब मैंने यह काम शुरू किया तो मुझे इसके बारे में कुछ भी नहीं पता था. मैं यह तक नहीं जानता था कि गाय की नस्लें कितनी होती है और कहां-कहां की नस्ल होती है. लेकिन धीरे-धीरे मैंने इसकी जानकारी की और आज मेरे पास करीब अलग-अलग नस्ल के 100 छोटे बड़े गोवंश हैं.

भानु प्रताप ने बताया कि अभी मेरे पास गायों की नस्ल मे काक्रेज जालौर की, गिर गुजरात की, साहीवाल पंजाब की, राठी नस्ल राठ क्षेत्र की, थारपारकर नस्ल रेगिस्तान की, श्यामा ब्रज की औरचेलीस्थानी राठी जिसे पाकिस्तानी नस्ल माना जाता है. यह सभी अभी मेरे पास हैं. भानु प्रताप का कहना है कि अभी ऐसी कई नस्ले है जो मेरे पास नहीं है. जल्द ही में उन्हें यहां लाने का प्रयास करूंगा. कोरोनावायरस व लंपी वायरस के कारण मैं गाय लाने में असमर्थ रहा. लेकिन अब जल्द ही में अपने आश्रम में गायों की संख्या बढ़ाने की कोशिश करूंगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 19:30 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया