दिग्गी राजा के पोते सहस्त्र जय ने महज 6 साल की उम्र में दिया भाषण, लोग दंग, देखें Video

विनय अग्निहोत्री/भोपाल: एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह का पोता सहस्त्र जय सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल पहुंचा था. यह कार्यक्रम चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज की ओर से था. महज 6 साल की उम्र में सहस्त्रजय कार्यक्रम में अकेले ही पहुंचे. मंच से भाषण भी दे दिया. वहां मौजूद सभी लोग आनंदित हुए. अब चुटकी ली जा रही है कि दिग्विजय सिंह की तीसरी पीढ़ी के रूप में सहस्त्र जयसिंह ने राजनीतिक दुनिया में कदम रख दिया है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सहस्त्रजय ने संबोधन में कहा… “मैं पहले केवट समाज के मंदिर में आया था, जहां भाषण दिया था, लेकिन यह मेरा पहला भाषण ही कहा जाएगा, जो मेरे दादा के बिना है. मैं आज दो कार्यक्रम में जाऊंगा, एक तो यहां और दूसरे कार्यक्रम में शाम 5 बजे पहुंचूंगा. चित्रगुप्त मंदिर में आया तो मुझे बहुत सारे लोग मिले.. सबने मुझे मालाएं पहनाईं. थोड़े मेरे से बड़े मिले, थोड़े मेरे से छोटे भी मिले, बोलो राघौजी महाराज की जय. बोलो सभी संतों की जय, बोलो बागेश्वर धाम की जय…”

मेरे पोते को नजर न लगे
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्गी राजा के पोते सहस्त्रजय सिंह का यह भाषण इस समय सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. पोते के भाषण का वीडियो देख कर दिग्विजय ने ट्वीट पर लिखा- “मेरा पोता सहस्त्रजय सिंह लगता है, पिता व दादा से भी आगे निकल गया. इस उम्र में हमने कभी भाषण देने का सोचा भी नहीं था. हे प्रभु, नज़र न लगे”

.

FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 19:57 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया