MP के सरकारी सतपुड़ा भवन में भीषण आग, मुख्‍यमंत्री ने पीएम मोदी से मांगी मदद, रात में पहुंचेंगे एयरफोर्स के हेलिकॉप्‍टर


भोपाल. मध्‍यप्रदेश की राजधानी में सचिवालय के सामने सरकारी सतपुड़ा भवन में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे लगी आग भीषण होकर छठी मंजिल तक जा पहुंची है. सोमवार रात तक भोपाल और आसपास से बुलाई गईं दमकलें जब आग पर काबू नहीं पा सकीं तो मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को घटना की जानकारी देते हुए मदद की मांग की है. ऐसा बताया जा रहा है कि रात में ही एयरफोर्स के हेलिकाप्‍टरों की मदद से आग पर काबू पाया जा सकेगा.

घटना के बारे में ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और एसी के कंप्रेसर में ब्‍लास्‍ट के बाद फैली. मुख्‍यमंत्री ने इस घटना की जांच के लिए 4 सदस्‍यीय कमेटी बनाई है. जानकारी के अनुसार सतपुड़ा भवन में करीब 30-35 एसी कंप्रेसर में ब्‍लास्‍ट हुए और आग लगातार फैलती चली गई. इस भवन में सरकारी के कई विभागों के दफ्तर, संचालनालय और कार्यालय हैं. इनमें रखी गईं फाइले, पुराने दस्‍तावेज, रिकॉर्ड आदि जलकर राख हो गए हैं.

 

#WATCH मध्य प्रदेश: भोपाल के सतपुड़ा भवन में दमकल द्वारा आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। pic.twitter.com/L6qasjuDE3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2023

भोपाल एयरपोर्ट रात भर खुला रहेगा
रक्षा मंत्री के निर्देश पर सोमवार रात को AN 32 विमान और MI 15 हेलीकाप्टर भोपाल पहुचेंगे. AN 52 और MI 15 बकेट के द्वारा सतपुड़ा भवन में ऊपर से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करेंगे; भोपाल एयरपोर्ट रात भर खुला रहेगा.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया