युवक ने फीमेल डॉग को बेरहमी से पीटा…मौत, फिर इस युवती ने दर्ज कराई FIR


अभिषेक माथुर/हापुड़. यूपी के हापुड़ में एक युवक ने बेजुबान के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. युवक ने बेजुबान को इस कदर पीटा कि उसकी गर्दन और पैरों में गंभीर चोटें आईं और बाद में उसकी मौत हो गई. इस मामले में मेरठ की रहने वाली एक युवती ने आरोपी युवक को सजा दिलाने के लिए एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने फीमेल डॉग के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, मेरठ के गंगा नगर में रहने वाली सोनिया गौतम अपनी मौसी के यहां हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में आई थी. युवती की मौसी यहां चंडी मोहल्ले में रहती हैं. सोनिया ने बताया कि उसने गांव के ही युवक विजय को एक फीमेल डॉग के साथ बेरहमी से मारपीट करते देखा. बताया कि युवक ने फीमेल डॉग के साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की कि उसकी गर्दन और पैर तक टूट गए, जिसके कुछ देर बाद वह मर गई.

मेनका गांधी ने किया हस्तक्षेप
बेजुबान की मौत के बाद सोनिया ने युवक को सबक सिखाने की ठान ली. उसने हापुड़ थाना देहात में आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी. जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से इंकार कर दिया. बाद में उसने पूरे मामले की जानकारी मेनका गांधी तक पहुंचाई. मेनका गांधी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पशु हानि की एफआईआर दर्ज की. पुलिस ने मृतक फीमेल डॉग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा है.

स्ट्रीट डॉग लवर हैं सोनिया
सोनिया ने बताया कि उन्हें स्ट्रीट डॉग से बेहद लगाव है, जिसके चलते वह स्ट्रीट डॉग का काफी ख्याल रखती हैं. तीन टाइम खाना देने के अलावा उनका पूरा ध्यान भी रखती हैं. इतना ही नहीं उन्होंने अपने घर में स्ट्रीट डॉग के लिए एक शेल्टर भी बना रखा है.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया