BHU UG Admission Registration 2023: बीएचयू में अंडर-ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू


BHU UG Admission Registration 2023: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ने अंडर-ग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. रजिस्ट्रेशन के लिए लास्ट डेट 26 जून है. जो यहां दाखिला लेना चाहते हैं और दाखिले के लिए एलिजिबल हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट bhuonline.in के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. सिर्फ वे कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने CUET 2023 परीक्षा में चॉइस के वक्त काशी हिन्दू विश्वविद्यालय का नाम भरा था.

यहां पर अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन उसी को मिलेगा, जिसने रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किया होगा. नीचे जाए रजिस्ट्रेशन का तरीका.

BHU UG Admission Registration 2023: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट bhuonline.in पर जाएं.
होम पेज पर Click for Registration लिंक पर क्लिक करें.
New Registration लिंक पर क्लिक करें.
मांगी गयी जानकारी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें.
रजिस्ट्रेशन करने के साथ बीएचयू आवेदन शुल्क भरें.

BHU UG Admission Registration 2023: आवेदन फीस
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैटेगिरी के मुताबिक अलग अलग है. जनरल, OBC, EWS कैटेगरी के लिए फीस 300 रुपये है. SC/ST के लिए फीस 150 रुपये है. जिस कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करेंगे, उस कोर्स ऐड करने पर फीस बढ़ जाएगी.

BHU Admissions 2023: इन कोर्सेज के लिए करें आवेदन

बीए (ऑनर्स) कला,
बीए (ऑनर्स) सोशल साइंस,
बीकॉम (ऑनर्स),
बीएससी (ऑनर्स) मैथ,
बीएससी (ऑनर्स) बायो,
शास्त्री (ऑनर्स),
बीएससी (एजी),
बीए एलएलबी 5 वर्ष,
बीपीएड,
बीपीए,
बीएफए,
बीटेक खाद्य प्रौद्योगिकी/डेयरी प्रौद्योगिकी,
व्यावसायिक पाठ्यक्रम सहित अन्य पाठ्यक्रम.
ये भी पढ़ें-
18 रुपये सलैरी पर धोए जूठे बर्तन, आज हैं 300 करोड़ की कंपनी के मालिक, पढ़ें संघर्ष भरी कहानी
आने वाला है NEET UG Result 2023, यहां जानिए कौन से हैं यूपी के बेस्ट मेडिकल कॉलेज

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया