
MBBS Course Rules: NEET यूजी 2023 का रिजल्ट कुछ ही दिनों में जारी होने वाला है. रिजल्ट आने से पहले ही नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने MBBS कोर्स करने के लिए नियम जारी कर दिए हैं. इन नियमों में कोर्स के दौरान पढ़ाई करने, पास होने से जुड़ी अहम बातें बताई गई हैं.
- MBBS कोर्स एडमिशन की तारीख से 9 साल के भीतर पूरा करना होगा.
- फर्स्ट ईयर की परीक्षा पास करने के लिए 4 अटेम्प्ट मिलेंगे.
- नीट-यूजी मेरिट लिस्ट के आधार पर देश भर के मेडिकल संस्थानों में ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन की सामान्य काउंसलिंग होगी.
- MBBS को तब तक पूरा नहीं माना जाएगा जब तक स्टूडेंट्स ‘रोटेटिंग मेडिकल इंटर्नशिप’ पूरी नहीं करते.
- काउंसलिंग पूरी तरह एनएमसी की ओर से दी गईं सीटों के पैमाने पर बेस्ड होगी.
काउंसलिंग में कई चरण हो सकते हैं. - अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड की ओर से सामान्य काउंसलिंग के लिए दिशा निर्देश दिए जाएंगे.
- काउंसलिंग का आयोजन करेगा धारा-17 के तहत नामित अधिकारी बताए गए तरीके के मुताबिक करेगा.
नेशनल मेडिकल कमीशन ने ये जानकारी न्यू ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशन 2023 (जीएमईआर-23) में दी.
ये भी पढ़ें-
18 रुपये सलैरी पर धोए जूठे बर्तन, आज हैं 300 करोड़ की कंपनी के मालिक, पढ़ें संघर्ष भरी कहानी
आने वाला है NEET UG Result 2023, यहां जानिए कौन से हैं यूपी के बेस्ट मेडिकल कॉलेज
.
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 21:11 IST
Author: Jagran Times
Post Views: 31






