मुश्किल से पैर जमा रही Honda को VW ने दिया झटका, City को पटखनी देने आई नई कार, पावर-माइलेज सब में ज्यादा


हाइलाइट्स

वर्टूस का लिमिटेड एडिशन भी कंपनी ने लॉन्च किया है.
कार को 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड डीएसजी गियर बॉक्स के साथ ऑफर किया गया है.
इसमें 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है.

नई दिल्ली. पिछले कुछ सालों में बाजार से अपनी पकड़ छोड़ चुकी होंडा अब अपनी दो कारों के सहारे एक बार फिर अपने पैर जमाने की कोशिश में है. होंडा ने सिटी की नई जनरेशन और अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी एलिवेट को लॉन्च करने के साथ ही मार्केट में कुछ हल्ला मचाने की कोशिश की थी लेकिन अब इसे भी फॉक्सवैगन (Volkswagen) ने झटका दे दिया है. फॉक्स वैगन ने होंडा सिटी को पूरी तरह से पटखनी देने के लिए अपनी सेडान वर्टूस (Virtus) का नया वेरिएंट लॉनच कर दिया है. कंपनी ने इसका 1.5 लीटर इंजन वाला 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मॉडल लॉन्च किया है. इसी के साथ कंपनी ने वर्टुस का जीटी ऐज (Virtus GT Edge) लिमिटेड एडिशन भी जारी कर दिया है.

कंपनी ने वर्टूस के नए वेरिएंट की कीमत भी काफी कंपीटीटिव रखी है. ये वेरिएंट 16.89 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत में उपलब्‍ध है. वहीं जीटी ऐज लिमिटेड एडिशन की कीमत 17.09 लाख रुपये से 18.76 लाख रुपये एक्स शोरूम के बीच है. लिमिटेड एडिशन को कंपनी ने नए रंग के साथ पेश किया है. इसमें आपको डीप ब्लैक पर्ल स्कीम ‌मिलेगी. हालांकि लिमिटेड ऐडिशन में इंजन को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें: इस कार को उठाओगे तो घुमक्कड़ बन जाओगे, फिर बस का भी किराया लगने लगेगा महंगा, माइलेज उम्मीद से ज्यादा

दो इंजन ऑप्‍शन
वर्टूस में कंपनी ने दो टर्बोचाज्र्ड पेट्रोल इंजन का ऑप्‍शन दिया है. कार में 1.5 लीटर टीएसआई इंजन दिया गया है. ये इंजन 148 बीएचपी की पावर जनरेट करता है. इसी के साथ ये 250 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है. वहीं दूसरा इंजन थोड़ी कम पावर में दिया गया है. ये इंजन 1.0 लीटर टीएसआई है. ये 113 बीएचपी की पावर और 178 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इन दोनों ही मॉडल्स के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स का ऑप्‍शन दिया जाता है.

शानदार फीचर्स
कार के फीचर्स भी कंपनी ने बेहद शानदार दिए हैं. इसमें 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंफो डिस्‍प्ले, वायरलैस चार्जिंग, सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एलईडी हैडलैंप्स और एलईडी ही टेललैंप्स दिए गए हैं. वहीं 8 स्पीकर, हाईट एडजस्टेबल ड्र्राइवर सीट, पावर एडजस्टेबल ओआरवीएम, 6 एयरबैग, ईसीएस, टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सहित कई खास फीचर्स दिए गए हैं.

Tags: Auto News, Car Bike News, Honda, Volkswagen Polo

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया