heat wave schools closed: जून का एक तिहाई से ज्यादा महीना खत्म हो चुका. स्कूली बच्चों ने छुट्टियों के बचे दिन गिनना शुरू कर दिए हैं. बच्चे जल्दी जल्दी होम वर्क निपटाने में लगे हैं. ऐसे में झारखंड राज्य के स्कूली स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी खबर है. जारी गर्मी की लहर के बीच, झारखंड सरकार ने बुधवार, 14 जून तक राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है.
स्कूल 14 जून तक बंद
स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा, “राज्य में जारी गर्मी की लहर के मद्देनजर राज्य के सभी स्कूल 14 जून तक बंद रहेंगे.” भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची कार्यालय ने रविवार को राज्य के लिए 15 जून तक लू का अलर्ट जारी किया. इसने लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दिन के समय बाहर जाने से बचने की सलाह दी.
देश के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में
आईएमडी के मुताबिक, प्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों में दिन के तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना कम है. देश के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं. इससे पहले रविवार को आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने देश में मौजूदा गर्मी की स्थिति पर एक एडवाइजरी जारी की थी.
आपके शहर से (रांची)

रांची के इस मंदिर में माता रानी पर चढ़ा फूल भक्त पर गिरे, तो हर हाल में पूरी होती है मनोकामना, जानें लोकेशन

Vande Bharat Train: पटना जंक्शन से ट्रायल रन पर रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, इतने बजे वापस लौटेगी

Gupt Navratri: 18 या 19 जून? कब शुरू हो रही गुप्त नवरात्रि, देवघर के ज्योतिषी से जानें सही तारीख

Ranchi Gold Rate: सोने और चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी का है अच्छा मौका

वीडियो देख यूट्यूबर को दिल दे बैठी नाबालिग, राजस्थान से भागकर पहुंची झारखंड, फिर प्यार में लग गया पलीता!

Monsoon Update: 18 से 20 जून के बीच झारखंड में प्रवेश करेगा मॉनसून एक्सप्रेस, गर्मी की होगी छुट्टी

बोकारो के भागलपुर होटल में मिलता है स्पेशल दही चूड़ा, खाने के लिए दूर-दूर से आते हैं लोग

पलामू की पहचान है छहमुहान, शहर को जोड़ने का काम करती हैं ये सड़कें, जानें रोचक इतिहास

JAC Board 11th Result: झारखंड बोर्ड 11वीं के रिजल्ट का है इंतजार, यहां चेक करें अपडेट

रेलवे की तैयारी करने वालों के लिए वरदान साबित हो रहा यह Youtube चैनल, लाखों हैं सब्सक्राइबर

इंतजार खत्म! रांची पहुंची वंदे भारत ट्रेन, सेल्फी व फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, देखें वीडियो
अगले 5 दिनों तक लू से प्रभावित
“भारत में हीटवेव की स्थिति के बारे में बात करते हुए कहा था, वर्तमान में मुख्य हीट वेव जोन पूर्वी भारत है. बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हीट वेव की स्थिति बनी हुई है. इसके लिए आईएमडी ने इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना भी लू के प्रभाव में आ रहे हैं. उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना अगले 5 दिनों तक लू से प्रभावित रहेंगे.”
लू से प्रभावित रहेंगे ये राज्य
आईएमडी अधिकारी अधिकारी ने कहा था कि आंध्र प्रदेश में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी पड़ सकती है और तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक बढ़ सकता है. इसके अलावा, ओडिशा, बिहार, झारखंड और ओडिशा अगले 2 से 3 दिनों तक लू से प्रभावित रहेंगे. रविवार के लिए ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. अन्य जगहों पर इसकी तीव्रता कम है. इसलिए यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है और इन क्षेत्रों में 2 से 3 दिनों के भीतर बारिश की तीव्रता भी है, इसलिए अन्य स्थानों पर कुछ राहत की उम्मीद की जा सकती है.
ये भी पढ़ें-
18 रुपये सलैरी पर धोए जूठे बर्तन, आज हैं 300 करोड़ की कंपनी के मालिक, पढ़ें संघर्ष भरी कहानी
आने वाला है NEET UG Result 2023, यहां जानिए कौन से हैं यूपी के बेस्ट मेडिकल कॉलेज
.
Tags: School closed
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 19:52 IST






