हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी! जल्‍द विदेश में नई-नई जगहों के लिए शुरू होंगी उड़ानें, DGCA का बड़ा फैसला

नई दिल्‍ली. भारत के अंदर तो उड़ान योजना के तहत छोटे-छोटे शहरों तक हवाई यात्रा शुरू हो रही है. लेकिन, अब विदेश में भी नई-नई जगहों तक उड़ानें शुरू करने की तगड़ी तैयारी है. इसके लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने सोमवार को बड़ा फैसला किया है. इस फैसले के बाद इंडिगो, एयर इंडिया, विस्‍तारा और आकासा एयर जैसी कंपनियों को दुनिया के नए-नए शहरों तक उड़ानें शुरू करने में आसानी होगी और हवाई यात्रियों को सीधा फायदा पहुंचेगा.

DGCA ने 12 जून को जारी एक आदेश में कहा है कि नए इंटरनेशनल डेस्टिनेशन तक उड़ाने शुरू करने भारतीय कंपनियों को नियमों में भारी छूट दी जाएगी. नियम आसान बनाए जाने से घरेलू विमानन कंपनियों को विदेशी शहरों तक पहुंच बनाने में काफी आसानी होगी. DGCA किसी भी नए इंटरनेशनल डेस्टिनेशन तक उड़ानें शुरू करने से पहले कंपनियों की तैयारियों की समीक्षा करता है और सभी पैमाने पर फिट होने के बाद ही उन्‍हें उड़ानें शुरू करने की इजाजत दी जाती है.

Tags: Air india, Business news in hindi, DGCA, Indigo Airlines, International flights, Vistara airlines

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया