World Day against Child Labour : बाल श्रम के खिलाफ यहां करें शिकायत, CRY ने लॉन्च किया कैंपेन

World Day against Child Labour : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के मौके पर आज 12 जून को एनजीओ चाइल्ड राइट एंड यू (CRY) ने एक नेशनल कैंपेन लॉन्च किया है. इस कैंपेन का मकसद बाल श्रम को लेकर लोगों की मानसिकता बदलना है. क्राई ने लोगों ने इसके खिलाफ खड़े होने की अपील की है. यह कैंपेन एक महीने चलेगा. क्राई के नॉर्थ रीजन की डायरेक्टर सोहा मोइत्रा ने कहा कि बच्चों का किसी भी प्रकार के कॉमर्शियल काम में शामिल होना उनका बचपन छीन लेता है. यह उन्हें वयस्कों की जिम्मेदारियां ढोने पर विवश करता है. जो उन्हें पढ़ाई के साथ खेलों से भी वंचित कर देता है.

सोहा मोइत्रा ने कहा कि ज्यादातर बार लोगों को लगता है कि गरीब और वंचित परिवारों के बच्चों का काम करना ठीक है. वे भुखमरी और गरीबी से लड़ने में अपने परिवार की मदद कर रहे हैं. इस मानसिकता को बदलने के लिए क्राई ने कैंपेन शुरू किया है. इस कैंपेन के जरिए लोगों से अपील है कि बच्चों को नौकरी देकर उनकी मदद न करें. इसकी बजाए उन्हें पढ़ने, खेलने और बचपन जीने के मौके दें.

बाल श्रम का पता चले तो यहां दें जानकारी

सोहा मोइत्रा ने आगे कहा कि बाल श्रम को लेकर समाज की मानसिकता समझने के लिए क्राई ने रैपिड असेसमेंट सर्वे किया था. जिसमें 79% लोगों ने कहा कि उन्हें कहीं बाल श्रम की जानकारी मिलती है तो वे अथॉरिटी या एनजीओ से संपर्क करेंगे. जबकि 17 फीसदी इस बात को लेकर अनिश्चित थे कि बाल श्रम का पता चलने पर क्या करना चाहिए. मोइत्रा ने कहा, हम चाहते हैं कि लोग आसपास हो रहे बाल श्रम के खिलाफ स्टैंड लें और pencil.gov.in पर या 1098 पर कॉल करके रिपोर्ट करें.

45 फीसदी को बाल श्रम लगता है जायज

क्राई ने साल 2022 में एक रैपिड असेसमेंट सर्वे किया था. जिसमें शामिल लोगों में से 45% को बाल श्रम जायज लगा. उनका मानना है कि बच्चों को अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए काम करना चाहिए. वहीं 23 फीसदी लोग इस बात को लेकर अनिश्चित हैं कि श्रम करने वाले बच्चों के बीमार पड़ने का खतरा काफी अधिक होता है. जबकि 31 फीसदी लोगों को बाल श्रम पर रोक लगाने संबंधी किसी कानून की जानकारी नहीं है.

Tags: Child Rights, Labour Law, Labour laws, National News

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया