दीपिका, प्रियंका, करीना, काजोल, दौलत के मामले में सब इस एक्ट्रेस से पीछे, माधुरी से 3 गुना ज्यादा पैसा!

Bollywood Most Richest Actress: शाहरुख, सलमान, आमिर खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक, आपने कई सुपरस्टार्स की नेटवर्थ और कमाई के बारे में सुना होगा. लेकिन ऐसा नहीं है कि सिर्फ एक्टर ही इस मामले में आगे हैं. फिल्म इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस भी अपनी सुंदरता के साथ-साथ कमाई के मामले में किसी से कम नहीं हैं.

01

हम आपको बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिनकी कमाई लाखों-करोड़ों नहीं बल्कि अरबों में है. हैरानी की बात है कि नेटवर्थ के मामले में इन अभिनेत्रियों ने अच्छे-अच्छे एक्टर्स को पीछे छोड़ दिया है. टीआई की एक रिपोर्ट में यह पता चला है.

02

शुरुआत करते हैं शिल्पा शेट्टी से जिनकी नेटवर्थ करीब 1 अरब 48 लाख रुपये है, जबकि इनसे थोड़ा ऊपर कटरीना कैफ है जिनके पास 1 अरब 64 लाख रुपये की संपत्ति है.

03

बॉलीवुड में रिश्ते में बहनें लगने वाली काजोल और रानी मुखर्जी ने एक्टिंग के मामले में अलग-अलग मुकाम हासिल किया हो लेकिन कमाई के मामले में थोड़े बहुत अंतर से पीछे है. जहां काजोल की नेटवर्थ 1 अरब 97 लाख रुपये है. वहीं, रानी मुखर्जी 2 अरब रुपये से ज्यादा की मालकिन हैं.

04

90 के दशक की सुपर स्टार और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित नैने की नेटवर्थ 2 अरब 80 लाख रुपये है. लेकिन कमाई के मामले में माधुरी अनुष्का शर्मा से पीछे रह गई हैं. क्योंकि अनुष्का के पास 2 अरब से ज्यादा की संपत्ति है. (फोटो साभार-Instagram@madhuridixitnene)

05

मौजूदा वक्त में बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से धूम मचा रही दीपिका पादुकोण की नेटवर्थ 3 अरब 30 लाख रुपये के करीब है. रणवीर सिंह से शादी के बाद भी दीपिका लगातार फिल्में कर रही हैं. हाल ही में शाहरुख खान के साथ पठान में नजर आई दीपिका ने अपनी एक्टिंग से फैन्स का दिल जीत लिया.

06

कपूर खानदान की बेटी और पटौदी परिवार की बहू करीना कपूर खान ने फिल्मों से ना सिर्फ शोहरत बल्कि खूब पैसा भी कमाया है. करीना की नेटवर्थ करीब 5 अरब रुपये है. हालांकि, शादी के बाद करीना ने करीब-करीब फिल्मों से दूरी बना ली है लेकिन चुनिंदा मूवीज के जरिए समय-समय पर फिल्मी पर्दे पर दस्तक देती रहती हैं.

07

फॉर्मर मिल वर्ल्ड और बॉलीवुड की सुपर स्टार रह चुकी प्रियंका चोपड़ा जोनस शादी करके अमेरिका में सेटल हो गई हैं. उनकी गिनती भी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे अमीर एक्ट्रेस में की जाती है. प्रियंका की नेटवर्थ 5 अरब 77 लाख रुपये है.

08

अब आखिरी में बात करते हैं कमाई के मामले में बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस की…ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्री हैं. पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय के पास 8 अरब 24 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति है. अभिषेक बच्चन से शादी के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी करीब-करीब फिल्मों से दूरी बना ली है लेकिन कमाई के मामले में आज भी वे सबसे आगे हैं.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया