पहाड़ों पर अब टल जाएगा मौत का खतरा! उदयपुर के छात्रों ने डिजाइन की ये स्मार्ट कार


निशा राठौड़/उदयपुर. ऊंची पहाड़ियों से गाड़ियों के नीचे खाई में गिरने और पहाड़ों से टकराने के वजह से हर साल सैकड़ों लोगों की मौत होती है.  लेकिन अब उदयपुर शहर के छात्रों ने नई तकनीक इजात की है. इसते तहत एक ऐसी गाड़ी डिज़ाइन की गई है जिससे आने वाले खतरों को पहले ही भांपा जा सकता है. गाड़ी में ऑटोमेटिक सेंसर से ब्रेक लग जाएगा और इस तरह के खतरों से बचाव होगा. साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में में होने वाली दुर्घटनाओं से भी बचाव होगा.

दरअसल उदयपुर शहर के महाराणा प्रताप एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक विभाग के छात्रों ने एक गाड़ी डिज़ाइन की है. इसमें एक सेंसर डिवाइस लगा हुआ है. अगर गाड़ी पहाड़ों पर जाती है और करीब 50 मीटर की दूरी पर सामने पहाड़ का कोई हिस्सा गिर गया हो. तब गाड़ी का सेंसर काम करना शुरू कर देगा और खतरा होने पर अपने आप गाड़ी में ब्रेक लग जाएंगे. वहीं इसी तरह अगर कोई बड़ी खाई आ जाएगी तो भी गाड़ी में लगा सेंसर कार्य करेगा और गाड़ी ऑटोमेटिक ब्रेक डाउन हो जाएगी. जिससे किसी भी तरह की कोई जन हानि होने का खतरा नहीं रहेगा. आने वाले समय में काफी फायदेमंद होगा.

ये है स्मार्ट कार्ड
एमपीयूएटी के इलेक्टोनिकि इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नवनीत अग्रवाल ने बताया की बीटेक के छात्रों द्वारा यह स्मार्ट कार तैयार की गई है. इसमें सेंसर तकनीक का प्रयोग किया गया है. जिससे पहाड़ों पर यात्री जाते है उन्हें कई बार खाई कितनी गहरी है इसका अंदाजा नही रहता है और दुर्घटनाएं होती है. ऐसे में यह स्मार्ट कार काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होगी. इसमें लगे सेंसर पहले की खतरों को कैच कर लेंगे जिससे गाड़ी ब्रेक डाउन हो जाएगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 16:24 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया