मुंबई. ‘जुग जुग जियासु ललनवा’ भोजपुरी का ऐसा गाना है, जिसे सुनते ही आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इस गाने को सोहर गीत कहा जाता है. यह बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश यानी भोजपुरी बोलने वाले क्षेत्रों में बहुत ही प्रसिद्ध है. यह सबसे बड़ा गाना माना जाता है. इसे उस वक्त गाया जाता है, जब किसी के घर बच्चा या बच्ची जन्म लेती हैं. इस गाने के आपने भोजपुरी इंडस्ट्री के तमाम बड़े सिंगर्स की आवाज में सुना होगा. चाहे पवन सिंह हो या फिर दिनेश लाल यादव निरहुआ या फिर कल्पना पटवारी और शारदा सिन्हा सबने इसे खूबसूरत अंदाज में गाया है.
लेकिन इस गाने को सबसे पहले गाने वाली और इसे भोजपुरिया जवार की धरोहर बनाने वाली सिंगर के बारे में शायद ही आप जानते हों? यह सिंगर 1980 और 90 के दशक में बॉलीवुड की स्टार सिंगर रही हैं और अब भी फिल्मों के लिए गाना गा रही हैं. उन्होंने इस गाने ‘जुग जुग जियासु ललनवा’ को साल 1985 में आई फिल्म ‘पिया के गांव’ में गाया था.
‘पिया के गांव’ भोजपुरी फिल्म है, जिसमें मीरा माधुरी, दानिश, अरुणा ईरानी और जयश्री समेत कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने काम किया था. यह उस साल की कम बजट वाली हिट फिल्मों में से एक थी. फिल्म को दिलीप बोस ने डायरेक्ट किया था. वह इसके म्यूजिक डायरेक्टर चित्रगुप्त थे, जिन्होंने भोजपुरी को बॉलीवुड के बराबरी पर ला दिया था.
सिंगर अल्का याग्निक. (फोटो साभारः Instagram)
‘जुग जुग जियासु ललनवा’ को बॉलीवुड सिंगर अल्का याग्निक ने गाया था. चित्रगुप्त ने इस पारंपरिक गीत को एक गाने का रूप दिया. अल्का याग्निक ने इसे बहुत ही खूबसूरती के साथ गाया था. चित्रगुप्त के म्यूजिक ने इस गाने में चार चांद लगा दिए थे. अल्का की आवाज में आज भी लोग इस क गाने को खूब पसंद करते हैं. लेकिन रीमिक्स और डीजे के इस दौर पर यह गाना कहीं बिसर (खो) गया है, इसलिए हम आपको इसकी जानकारी दी.
.
Tags: Alka Yagnik, Bhojpuri Song
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 15:31 IST






