5,000 रुपये से कम दाम वाले इन फोन ने बाज़ार में मचाई तबाही! हर कोई कर रहा है पसंद


स्मार्टफोन के बिना आज के टाइम जिंदगी की कल्पना नहीं की जा सकती है. अब हर काम के लिए हमें फोन की ज़रूरत पड़ जाती है. चाहे कैब बुक करनी हो या ट्रैफिक देखना हो या फिर खाना ऑर्डर करना हो, हर किसी चीज़ के लिए स्मार्टफोन ही काम आता है. लेकिन हर किसी का बजट इतना नहीं होता कि वह 10-15 हज़ार सिर्फ एक फोन पर खर्च करे. तो ऐसे में ग्राहक कोई सस्ता सा टिकाऊ फोन चाहिए तो आइए जानते हैं 5,000 रुपये से कम दाम वाले फोन के बारे में…

Gionee F8 Neo: इस फोन की कीमत 5,499 रुपये है, और ये उन यूज़र्स के बहुत काम आएगा जो कम दाम में बेहतरीन फीचर वाला फोन चाहते हैं. ये HD+ डिस्प्ले के साथ आता है. इसका मुकाबला प्रीमियम फोन के साथ तो नहीं लेकिन एक स्टैंडर्ड क्वालिटी वाला एक्सपीरिएंस मिलता है.

इस फोन में 2GB रैम दी गई है, जिससे सामान्य काम आसानी से हो सकता है. इसमें 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज मिलती है, और अच्छी बात ये है कि ज़रूरत पड़ने पर इसमें SD कार्ड लगाया जा सकता है. कैमरे के तौर पर जियोनी F8 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि इससे प्रोफेफनल फोटो नहीं क्लिक की जा सकती है. लेकिन आमतौर पर इसे फोटो ठीक-ठाक आ जाती है.

Nokia C01 Plus: ऑफिशियल वेबसाइट पर इस फोन का दाम 5,999 रुपये है. ये एक एंट्री लेवल फोन है, और इसकी बॉडी प्लास्टिक की है. इसमें यूज़र्स को LED मॉड्यूल के साथ सिंगल कैमरा मिलता है, और डिज़ाइन की बात करें यो तो ये काफी पतला और यूज़र फ्रेंडली है. फोन का ग्राहक ब्लू और ग्रे कलर में खरीद सकते हैं. फोन में 2जीबी रैम+16जीबी स्टोरेज और 2जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज मिलती है. ये फोन एंड्रॉयड 11 (गो एडिशन) पर काम करता है. ये दो दिन की बैटरी की लाइफ के साथ आता है.

Lava Z61: इस फोन की कीमत 5,437 रुपये है, और दाम से ही पता लग रहा है कि फोन एंट्री लेवल सेगमेंट का है. ये फोन 5.45 इंच के IPS डिस्प्ले के साथ आता है, और इसका रेजोलूशन 720×1440 पिक्सल के साथ आता है. पावर के लिए फोन में 3000mAh नॉन रिमूवेबल बटरी मिलती है.

Nokia 5310: ये एक क्लासिक मॉडल है. इसकी कीमत 3,649 रुपये है. जानकारी के लिए सबसे पहले बता दें कि ये स्मार्टफोन नहीं, फीचर फोन है. इसमें फ्रंट फेसिंग स्पीकर है, जो कि किसी फीचर फोन के लिए एक यूनीक खासियत है. इसमें 2.4 इंच की स्क्रीन मिलती है, और कैमरे के तौर पर इसमें 0.2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया