पटना. बिहार के भागलपुर में अगवानी गंगा पुल के गिरने के बाद बिहार की नीतीश सरकार की जमकर किरकिरी हुई है. पुल गिरने से इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठे और भ्रष्टाचार के आरोप लगे. अब नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पुल निर्माण निगम के एमडी नीरज सक्सेना को पुल ध्वस्त होने के लिए जिम्मेवार मानते हुए उन्हें उनके पद से चलता कर दिया है.
बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के एमडी नीरज सक्सेना को पद से हटाया गया है. उनकी जगह आईएएस अभय कुमार सिंह को पुल निर्माण निगम का नया एमडी बनाया गया है. आईएएस अभय कुमार सिंह 2004 बैच के अधिकारी हैं. इसके पहले अभय कुमार सिंह पर्यटन विभाग के सचिव की कुर्सी पर काबिज रहे हैं. इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है.
सरकार ने बिहार कैडर के 4 आईएएस अधिकारियों का तबादला और इतने ही आईएएस को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है. अधिसूचना के हिसाब से स्वास्थ्य सचिव के सेंथिल को गृह विभाग का सचिव बनाया गया है. पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह को राज्य पुल निर्माण निगम का एमडी बनाया गया है. नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक प्रभाकर को राज योजना परिषद का विशेष सचिव बनाया गया है.
आपके शहर से (पटना)

Buxar News: युवाओं के लिए बेहतर साबित हो रहा IT लैब, यहां मुफ्त में दी जा रही है कंप्यूटर ट्रेनिंग

Siwan News: खुशखबरी! 29 वर्षों का इंतजार खत्म, चीनी मिल के मजदूरों को मिलेगा बकाया भुगतान

Begusarai News: बेगूसराय में दो पैक्स अध्यक्षों का दिखा अनोखा अंदाज, सब्जी की माला पहन कर किया मताधिकार का विरोध

अब आएगा मजा! 150 KM/HR की रफ्तार से सिर्फ 85 मिनट में पहुंचे पटना से गया

Bihar B.Ed. CET 2023 : 12वीं पास के लिए बीएड करने का मौका, आज है फॉर्म भरने की लास्ट डेट, 26 जून को है परीक्षा

वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी में महिला टीचर-छात्राओं के साथ नहीं होगा लैंगिक भेदभाव, बनेगी कमेटी

अमृत का काम करते हैं यह बीज, बदल सकती है आपकी जिंदगी! दिख जाएं तो उठाने में बिलकुल नहीं करें संकोच

PHOTOS: सुपर 30 वाले पद्मश्री आनंद सर का खुले मंच से बड़ा कबूलनामा, भविष्य के लिए क्या है उनकी प्लानिंग?

वैशाली में खुला साइबर थाना, ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के लिए 1930 पर करें कॉल

Vande Bharat Train: पटना जंक्शन से ट्रायल रन पर रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, इतने बजे वापस लौटेगी

Weather Alert- समस्तीपुर में जारी रहेगा गर्मी का कहर, 15 जून से दस्तक देगा मानसून
कारा महानिरीक्षक शीर्षत कपिल अशोक को राज्य पथ विकास निगम के एमडी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. वित्त विभाग के अपर सचिव मिथिलेश मित्र को मिड-डे-मील निदेशक बनाया गया है. पंचायती राज के निदेशक आनंद वर्मा शर्मा को नगर एवं आवास विभाग का अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव आदित्य प्रकाश को बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के एमडी की जिम्मेवारी दी गई है.
हथकरघा एवं रेशम निदेशक विवेक रंजन मैत्री को नगर विकास एवं आवास विभाग में संयुक्त सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. आईएएस प्रकाश को बिहार राज्य संचरण कंपनी लिमिटेड के एमडी का प्रभार सौंपा गया है. बता दें कि यह पुल 1700 करोड़ रुपये की अधिक राशि से बन रहा था.
.
Tags: Bihar news today, Bridge Collapse, CM Nitish Kumar, IAS Officer
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 12:00 IST






