घर पर खेल रही थी 4 साल की मासूम, दरिंदा आया और झाड़ियों में खींच ले गया, फिर की खौफनाक हरकत

हाइलाइट्स

सरोदा थाना इलाके में हुई वारदात
पुलिस ने पीड़िता का कराया मेडिकल
पुलिस कर रही है आरोपी युवक की तलाश

डूंगरपुर. डूंगरपुर (Dungarpur) जिले के सरोदा थाना इलाके में दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां चार साल की एक मासूम बच्ची घर पर अपने भाई बहन के साथ खेल रही थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक आया और उसे उठाकर झाड़ियों में ले गया. वहां उसने मासूम बच्ची के साथ रेप (Rape) करने का प्रयास किया. गनीमत रही कि उसी दौरान बच्ची को ढूंढते हुए उसके परिजन वहां पहुंच गए. परिजनों को देखकर आरोपी मासूम को छोड़कर फरार हो गया.

सरोदा थानाधिकारी रामेंग पाटीदार ने बताया की इस संबंध में मासूम बच्ची की मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है. पीड़िता की मां ने बताया कि शनिवार को सुबह के समय वह और उसका पति दोनों ही मजदूरी के लिए गए थे. पीछे से घर पर उसकी चार की साल की बेटी समेत तीनों बच्चे ही थे. वे घर पर खेल रहे थे. उसी समय उनके पड़ोस में रहने वाला युवक आया और उसकी बेटी को उठाकर ले गया.

मासूम को पहाड़ियों के बीच झाड़ियों में ले गया
उसके बाद वह मासूम को लेकर घर से कुछ दूर पहाड़ियों के बीच झाड़ियों में ले गया. आरोपी युवक ने वहां मासूम से रेप का प्रयास किया. इसी बीच दोपहर करीब 2 बजे वे घर आ गए. घर पर जब बेटी नहीं मिली तो उसकी तलाश शुरू की. आसपास के घरों में तलाशा गया लेकिन उसका पता नहीं लगा. वे उसे ढूंढते हुए पहाड़ियों के पास पहुंच गए. उनको देखकर आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया.

आपके शहर से (डूंगरपुर)

युवक ने मासूम के कपड़े उतार रखे थे
पीड़िता की मां के मुताबिक युवक ने मासूम के कपड़े उतार रखे थे. बाद में बच्ची से जब पूछा गया तो उसने पूरी बात बताई. इसके बाद वे बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और पूरी घटना पुलिस को बताई. पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है. पीड़िता का सागवाड़ा अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई गई है. मामले की जांच सागवाड़ा डीएसपी विक्रम सिंह कर रहे हैं.

Tags: Crime News, Dungarpur news, Rajasthan news, Rape Case

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया