लखनऊ में चल रहे मैंगो फेस्टिवल में रसीले आमों की बहार, कच्चे आम के खास प्रोडक्ट भी हैं उपलब्ध

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. अगर आप भी रसीले आमों का स्वाद लेने के शौकीन हैं तो पहुंच जाइए मैंगो फेस्टिवल जोकि लखनऊ शहर के गोमती नगर स्थित हयात होटल में चल रहा है. इस मैंगो फेस्टिवल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां आपको एक ही छत के नीचे दशहरी, लंगड़ा और चौसा के साथ ही आमों की तमाम किस्म मिलेंगी. यही नहीं यहां कच्चे आम का पन्ना, गलका और आम का अचार तक मिलेगा. आपको जानकर हैरानी होगी कि कच्चे आमों का बना हुआ ये खास सामान आपको बेहद कम कीमतों पर यहां मिलेगा.

अवध आम उत्पादक एवं बागवानी समिति के महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मैंगो फेस्टिवल की शुरुआत उनकी समिति के साथ ही केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान रहमान खेड़ा और हयात होटल की ओर से की गई है. उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई बड़ा निजी होटल मलिहाबाद के किसानों को उनके आमों को बेचने के लिए इतना बड़ा मंच दे रहा है. यहां पर आने वाले लोग गरीब किसानों के आमों को अच्छी कीमतों पर ले रहे हैं. कोई मोल भाव नहीं है. किसान भी लोगों को अच्छे से अच्छे आम देने का पूरा प्रयास कर रहे हैं.

हयात होटल के मैनेजर इंद्रनील बनर्जी ने बताया कि हयात होटल ने किसानों को बढ़ावा देने के साथ ही लखनऊ के लोगों में मलिहाबाद के आमों और किसानों के प्रति जागरूक करने के लिए यह कदम उठाया है. ताकि लोगों को पता चले कि किसान कितना कुछ कह रहे हैं. इसके जरिए किसानों की आर्थिक मदद भी हो रही है. उन्होंने बताया कि अभी तक लोगों को यह मैंगो फेस्टिवल बहुत पसंद आया है. यह 30 जून तक चलेगा. अगले साल भी इसे आयोजित किया जाएगा.

स्वावलंबन महिला स्वयं सहायता समूह के बने हुए आम का अचार, नींबू का अचार, आम का पन्ना और कच्चे आम का गलका बेच रहीं श्वेता मौर्या ने बताया कि इस होटल में लोगों को सबसे ज्यादा पसंद पन्ना की बोतल आ रही है, जिसकी कीमत सिर्फ 20 रूपए है. जबकि बड़ी बोतल की कीमत 250 रूपए है. इस मौसम में आम का पन्ना सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है, यही वजह है कि इसकी मांग ज्यादा है. उन्होंने बताया कि गलका 50 रूपए का डिब्बा है. आम का अचार 60 रूपए का है. यही नहीं यहां पर चिकनकारी कपड़े भी बेचे जा रहे हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 08:58 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें