Kids Projector ने मचाया धमाल, लोरी सुनाकर सुला देगा बच्चों को, कीमत जानकर दौड़ पड़ेगे खरीदने


हाइलाइट्स

monc dream box प्रोजेक्टर की कीमत 2659 रुपये
monc dream box प्रोजेक्टर को 7 साल के बच्चों के हिसाब से किया डिजाइन
इसमें साउंड के लिए ब्लूटूथ स्पीकर एड ऑन किया गया

Kids Projector : फिल्म और सीरियल बड़े पर्दे पर देखने के लिए हम आमतौर पर प्रोजेक्टर खरीदते हैं, जिनकी कीमत 10 हजार से एक लाख रुपये के बीच में होती है. हाल ही में बाजार में monc ने एक नया प्रोजेक्टर लॉन्च किया है, जो 7 साल तक के बच्चों के हिसाब से डिजाइन किया गया है. इस प्रोजेक्टर में वीडियो और साउंड दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन दिया गया है, जिस वजह से ये छोटे बच्चों को काफी पसंद आता है. इसी के चलते कंपनी ने इस प्रोजेक्टर को MONC Dreambox नाम दिया है.

MONC के इस प्रोजेक्टर को कनेक्ट करना भी काफी आसान है. इसे आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट करके बच्चों के लिए बेहतरीन साउंड प्ले कर सकते हैं. साथ ही MONC Dreambox के जरिए कार्टून या दूसरी फिल्म देखी जा सकती है, बस इसके लिए आपको प्रोजेक्टर के लेंस को दीवार या छत की ओर करना होगा.

यहां हम आपको MONC Dreambox प्रोजेक्टर की कुछ दूसरी खासियत के बारे में और बताने जा रहे हैं. साथ ही इस प्रोजेक्टर की कीमत के बारे में भी बताएंगे, तो आइए जानते हैं MONC Dreambox प्रोजेक्टर के बारे में सबकुछ.

यह भी पढ़ें : वेंटिलेशन और एग्जॉस्ट फैन में क्या अंतर? बिजली का काम करने वाले भी नहीं जानते फर्क, कभी पूछकर देखिएगा!

बच्चों को सुलाने में मददगार है ये प्रोजेक्टर
monc dream box प्रोजेक्टर को 7 साल के बच्चों के हिसाब से डिजाइन किया गया है. इस प्रोजेक्टर के जरिए रिलैक्स करने वाला साउंड बजाया जा सकता है, जिससे बच्चों को आराम मिलता है और वो जल्दी सो जाते हैं. साथ ही अगर दिन में बच्चों की एक्टिविटी के लिए आपके पास कोई दूसरा साधन नहीं है, तो आप monc dream box प्रोजेक्टर की मदद से बच्चों को बड़ी स्क्रीन पर कार्टून दिखा सकते हैं, जिससे बच्चों का मनोरंजन होता है.

यह भी पढ़ें : बिजली बिल की नो टेंशन! सिर्फ नमक वाले पानी से जलती ये Lamp, दो साल तक कर सकते हैं यूज

monc dream box प्रोजेक्टर कैसे करता है काम
monc का ये प्रोजेक्टर आम प्रोजेक्टर की तरह ही है, लेकिन इसमें साउंड फीचर को एड ऑन किया गया है, जबकि दूसरे प्रोजेक्टर में साउंड के लिए स्पीकर नहीं दिए हुए होते. monc प्रोजेक्टर को आप ब्लूटूथ की मदद से स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं और बच्चों के लिए सूथिंग साउंड प्ले कर सकते हैं. यह साउंड बच्चों को चुप कराने और सुलाने में बड़ा मददगार सबित होता है. साथ ही इस प्रोजेक्टर में लैंटर्न फीचर भी दिया है, जिसकी मदद से आप दीवार या छत पर आसानी से कार्टून और दूसरी मूविंग इमेज प्ले कर सकते हैं.

monc dream box प्रोजेक्टर की कीमत
monc dream box प्रोजेक्टर की कीमत 2659 रुपये है. इसे आप कंपनी की ऑफिशियल साइट और फर्स्ट क्राय डॉट कॉम से खरीद सकते हैं. ऑनलाइन ऑर्डर करने पर monc dream box प्रोजेक्टर 7 से 10 दिनों में आपके घर पर डिलीवर हो जाएगा.

Tags: Tech Knowledge, Tech news, Tech news hindi, Tech News in hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया