मार्कशीट में त्रुटि सुधारने के लिए मेरठ में आज से लग रहा विशेष शिविर, बोर्ड ऑफिस का चक्कर नहीं पड़ेगा काटना

विशाल भटनागर/मेरठ. माध्यमिक शिक्षा परिषद मेरठ परिक्षेत्र से संबंधित जो भी युवा हाई स्कूल, इंटर के अभिलेखों में नाम सहित अन्य प्रकार के संशोधन कराने के लिए बोर्ड ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं, उनके लिए राहत भरी खबर है. यूपी बोर्ड प्रयागराज सचिव के निर्देश के अनुसार 12 जून से विशेष शिविर लगाए जाएंगे. जिसके माध्यम से ऐसे सभी अभिलेखों में नाम, जन्म तिथि सहित अन्य प्रकार के मामले का निपटारा किया जाएगा.

मेरठ क्षेत्रीय बोर्ड ऑफिस के अपर सचिव कमलेश कुमार ने लोकल-18 से खास बातचीत में कहा कि मेरठ क्षेत्र से संबंधित जनपदों के लिए 12 जून से विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा जो 28 जून तक चलेगा. इस शिविर में युवाओं के अभिलेखों से संबंधित सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा. उन्होंने बताया कि वर्तमान की बात करें तो 10,000 से ज्यादा ऐसे ही युवा हैं, जिनके दस्तावेजों में करेक्शन होना है.

इस विशेष शिविर में 1984 से लेकर 2023 तक के सभी अभिलेखों का निपटारा किया जाएगा. इसके लिए बोर्ड ऑफिस ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षक एवं प्रधानाचार्य को निर्देश जारी किया है कि छात्र-छात्राओं के अभिलेखों में जो भी दिक्कत हो वह विद्यालय स्तर से उनको जिला विद्यालय निरीक्षक भेजें.

बोर्ड सचिव ने इस संबंध में अधिकारियों की ड्यूटी पर निर्धारित कर दी है. 12 जून से लेकर 14 जून तक फिरोजाबाद, कासगंज, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बागपत, शामली का निपटारा किया जाएगा. उसके पश्चात 19 जून से 21 जून के बीच बुलंदशहर, हाथरस, गौतमबुद्ध नगर, एटा मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और 26 जून से 28 जून के बीच आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़ के छात्रों के नाम में करेक्शन सहित अन्य प्रकार की समस्याओं का निवारण होगा. बताते चलें कि पहली बार इस तरीके से विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है.

.

FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 07:43 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया