गर्मी में पिएं फालसे का शरबत, ब्लोटिंग, गैस की समस्या करे दूर, जानें फायदे, वीडियो में देखें क्विक रेसिपी

हाइलाइट्स

फालसा एक बेहद ही हेल्दी और पौष्टिक फल है.
फालसे से बना शरबत ब्लोटिंग की समस्या को दूर कर देता है.

Falsa Sharbat Recipe: गर्मी के मौसम में कई फल मिलते हैं, जिनमें से कुछ ऐसे फल होते हैं, जिनका सेवन लोग बहुत कम करते हैं. ऐसा ही एक फल है फालसा. क्या आप जानते हैं कि फालसा सेहत के लिए कितना फायदेमंद है? यह गर्मी में होने वाली बीमारियों से आपको बचाकर रखता है. फालसा फल गुणों की खान है. आप इस छोटे-छोटे गोल फल को खाने के साथ ही इसका शरबत भी बनाकर पी सकते हैं. एंटीऑक्सीडेंट, पोटैशियम, विटामिंस, फॉस्फोरस, कैल्शियम आदि से भरपूर फालसे से तैयार शरबत को पीने से आप ना सिर्फ इन पोषक तत्वों की कमी को दूर कर सकते हैं, बल्कि गर्मी में होने वाली समस्याओं से भी खुद का सुरक्षित रख सकते हैं.

फालसे का शरबत बनाने की रेसिपी का वीडिया न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. यह रेसिपी बहुत ही ईजी है, जिसे आप कम सामग्री में ही झट से घर पर तैयार कर सकते हैं. फालसे का यह शरबत उनके लिए बेहद फायदेमंद है, जिन्हें अक्सर ब्लोटिंग, अपच, गैस की समस्या बनी रहती है. यह एक ऐसा हेल्दी टॉनिक है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है. आइए जानते हैं न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा के इंस्टा वीडियो रेसिपी से फालसे के शरबत की रेसिपी के बारे में…

इसे भी पढ़ें: आमरस बनाते वक्त आप भी तो नहीं करते हैं यह गलती, इस तरीके से बनाएंगे तो स्वाद हो जाएगा दोगुना

फालसे का शरबत बनाने के लिए सामग्री
फालसा-250 ग्राम
पानी-100 मिली
जीरा-1 छोटा चम्मच

Tags: Food, Food Recipe, Instagram video, Lifestyle

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया