Australia Bus Accident: मातम में बदली शादी… ऑस्ट्रेलिया में मेहमानों को ले जा रही बस पलटी, 10 लोगों की मौत, 11 घायल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (NSW) के हंटर वैली में एक बस पलट गई.
इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई.
हादसा तब हुआ जब देर रात बस शादी के मेहमानों को ले जा रही थी.

कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के न्यू साउथ वेल्स (NSW) के हंटर वैली क्षेत्र में रविवार देर रात शादी के मेहमानों को ले जा रही एक बस के सड़क पर पलट जाने (Australia Bus Accident) से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य को अस्पताल ले जाया गया. ग्रेटा में हंटर एक्सप्रेसवे ऑफ-रैंप के पास वाइन कंट्री ड्राइव पर दुर्घटना स्थल पर रात भर आपातकालीन सेवाएं काम कर रही थीं.

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार पुलिस ने एक बयान में कहा कि शुरुआती पूछताछ से पता चला है कि घटना में 10 लोगों की मौत हो गई और 11 लोगों को हेलीकॉप्टर और सड़क मार्ग से अस्पताल ले जाया गया था. इसके अलावा, 18 यात्री सकुशल बच गए. पुलिस के अनुसार बस के पलटने की सूचना के बाद रात 11:30 बजे (स्थानीय समय) के बाद आपातकालीन सेवाओं को घटना स्थल पर बुलाया गया. न्यू इंग्लैंड हाईवे और हंटली में ब्रिज स्ट्रीट गोलचक्कर के बीच दोनों दिशाओं में वाइन कंट्री ड्राइव को बंद करके बड़े पैमाने पर आपातकालीन अभियान चलाया गया.

पढ़ें- VIDEO: उफ्फ…लंदन की गर्मी! प्रिंस विलियम के सामने 3 सैनिक हुए बेहोश, टेम्परेचर 30 °C और वर्दी ऊन की

रिपोर्ट के अनुसार अनिवार्य परीक्षण और मूल्यांकन के लिए बस के चालक को पुलिस सुरक्षा में अस्पताल ले जाया गया. सड़क और हवाई मार्ग से घायल पीड़ितों को हंटर वैली के कई अस्पतालों में ले जाया गया, जिसमें न्यू लैंबटन हाइट्स में जॉन हंटर अस्पताल और वारताह में मेटर अस्पताल शामिल हैं. एक क्राइम सीन बनाया गया है, जिसका सोमवार को स्पेशलिस्ट फॉरेंसिक पुलिस और क्रैश इन्वेस्टिगेशन यूनिट द्वारा विश्लेषण किया जाएगा.

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने बताया कि सेसनॉक के मेयर जय सुवाल ने बस दुर्घटना की खबर को भयावह बताया. उन्होंने आगे कहा कि ‘मेरे संवेदनाएं स्पष्ट रूप से दुर्घटना में शामिल लोगों के साथ हैं, लेकिन उनके परिवार और दोस्तों के साथ-साथ घटनास्थल पर सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वालों के भी साथ हैं क्योंकि यह वास्तव में उनके लिए भी भयानक रहा होगा.’ बता दें कि हंटर घाटी में एक प्रमुख शादी और पर्यटन स्थल हैं, और इसलिए पूरे राज्य और देश के लोग यहां आते हैं.

Tags: Accident, Australia, Bus Accident

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें