Govt Jobs 2023 : गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका; मिलेगी 45000 सैलरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Govt Jobs 2023 : गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी (GBU), गौतमबुद्ध नगर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती निकली है. नोटिफिकेशन के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर की 419 वैकेंसी है. इसके लिए अधिक जानकारी गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी की वेबसाइट https://www.gbu.ac.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून 2023 है. नोटिफिकेशन के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती फिक्स्ड ड्यूरेशन कॉन्ट्रैक्ट पर होगी.

इसके लिए आवेदन ऑफलाइल मोड में करना है. आवेदन फॉर्म भेजने का पता- रजिस्ट्रार, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर-201312 है.

कितनी मिलेगी सैलरी

सिर्फ मास्टर्स डिग्री वाले कैंडिडेट्स को हर महीने 40 हजार रुपये मिलेंगे. पीएचडी डिग्री होल्डर उम्मीदवार को 45000 रुपये प्रति माह.

कैसे होगा सेलेक्शन

उम्मीदवारों के अप्लीकेशन की स्क्रीनिंग एक कमेटी करेगी. इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा.

आवेदन शुल्क

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है. एससी/एसटी और ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है. इसे क्रॉस आईपीओ या बैंक ड्रॉफ्ट के जरिए जमा करना है.

जरूरी शैक्षिक योग्यता

एमटेक/एम प्लान/एमबीए, एमएससी, एमए/एमएसडब्लू या इसके समकक्ष.

यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देखें 

ये भी पढ़ें

NEET UG 2023: सभी ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए होगी कॉमन काउंसलिग ? एनएमसी ने दिया प्रस्ताव

UPSC Prelims Result 2023 Date: यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, ऐसे कर सकेंगे आसानी से चेक

Tags: Government jobs, Govt Jobs, Jobs news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें