नवाजुद्दीन सिद्दीकी नहीं, ये एक्टर थे ‘रात अकेली है’ के लिए पहली पसंद, स्क्रिप्ट पढ़कर बोले- ‘बहुत बोरिंग है’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. इरफान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार सितारों में शुमार थे. वह अपने हर किरदार में जान फूंक देते थे. भले ही इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह लोगों के दिलों में आज भी बसते हैं. बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि फिल्म रात अकेली है के लिए पहली पसंद नवाजुद्दीन सिद्दीकी नहीं बल्कि इरफान खान थे. हालांकि, एक खास वजह से उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था.

सुतापा सिकदर ने सालों बाद किया ये खुलासा
मुंबई में ‘इरफान खान: अ लाइफ इन मूवीज़’ बुक लॉन्च इवेंट में सुतापा सिकदर ने दिवंगत पति को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि इरफान खान चाहते थे कि स्क्रिप्ट एंटरटेनिंग होनी चाहिए ना कि बोरिंग. एक समय था जब मैं कोई स्क्रिप्ट पढ़ती तो कहती थी कि बहुत बोरिंग है और फिर एक समय आया जब वह कहते थे कि स्क्रिप्ट बहुत खराब है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें