5 हज़ार रुपये से कम दाम में घर बन जाएगा मनाली, कम खर्च होगी बिजली, पानी भी लगेगा आधा…

Budget Air Cooler for Home: पूरे भारत में गर्मी का कहर है. आजकल इतनी तेज धूप निकल रही है कि बाहर क्या घर में भी आराम से चैन नहीं मिल रहा है. ऐसे में सहारा बनते हैं कूलर, एसी. इन दिनों सिर्फ पंखे में तो काम बिलकुल भी नहीं चल पाता है. तो अगर आप भी घर को ठंडा करने का कोई उपाय देख रहे हैं तो आपके बाज़ार में कई ऐसे ऑप्शन है, जिनकी कीमत 5,000 रुपये से कम है.

किफायती कूलर को मेंटेन करना आसान होता है. इनमें रिमूवेबल फिल्टर और क्विक ड्राइंग पैड मिलता है. साथ ही हल्के वज़न और कॉम्पैक्ट डिज़ाइन के कारण इसे कहीं भी ईधर-उधर किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- एक दिन में कितने घंटे इस्तेमाल करना चाहिए हेडफोन, आधे से ज़्यादा लोग सच से अनजान, रहता है बहरे होने खतरा

Bajaj PMH 25 DLX 24L Personal Air Cooler: इस कूलर की कीमत मात्र 4,771 रुपये है. 5000 से कम दाम में आने वाला ये बजाज पोर्टेबल एयर कूलर बड़े साइज़ के कमरों को ठंडा करने के लिए परफेक्ट है. इसमें एक पावरफुल एयर थ्रो, 3-स्पीड कंट्रोल और एक वाटर लेवल इंडिकेटर है.

यह कूलर एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड, टर्बोफैन तकनीक और 18 फुट एयर थ्रो के साथ 1100CMH की बेहतर एयर डिलीवरी से लैस है. यह 2 साल की वारंटी के साथ भी आता है.

Casa Copenhagen, 15 L – B20.2 Collection Personal Air Cooler: इस कूलर की कीमत 4,499 रुपये है. ये पर्सनल कूलर उन लोगों के लिए परफेक्टस साबित हो सकता है, जो अपने लिए एक पावरफुल एयर कूलर की तलाश कर रहे हैं. इस एयर कूलर में एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड, 3rd टर्बोफैन और एक पावरफुल एयर थ्रो के लिए एक ऑटो स्विंग है. आप कम बिजली की खपत के लिए स्पीड को 3-स्पीड कंट्रोल से कंट्रोल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- कूलर के साथ ये जुगाड़ कर देंगे तो AC की तरह ठंडा होने लगेगा कमरा, ओढ़नी पड़ जाएगी चादर!

Casa Copenhagen, 27 L – R13C Personal Air Cooler: इस एयर कूलर की कीमत 4,598 रुपये है. ये एयर कूलर एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड, 3rd टर्बोफैन और एक पावरफुल एयर थ्रो के लिए एक ऑटो स्विंग के साथ आता है. गर्मी को भगाने के लिए इसे सबसे बेस्ट कूलर माना जा सकता है. आमतौर पर बड़े कूलर 40-60 लीटर के होते हैं, वहीं इस कूलर में आपको एक बार में सिर्फ 27 लीटर पानी की ही भरना पड़ेगा.

USHA Air Cooler-12 Litre: इस एयर कूलर का दाम 4269 रुपये है. उषा कूलबॉय मिनी 12 आपके घर, ऑफिस या बेडरूम के लिए एकदम सही एयर कूलर है. इसमें 12-लीटर की क्षमता और एक कॉपर-वाउंड हैवी मोटर है जो शक्तिशाली कूलिंग प्रदान करता है. यह हाई-स्पीड कूलिंग प्रदान करता है.इसमें हनीकॉम्ब कूलिंग पैड और आइस चेंबर मिलता है. इसे 200 वर्ग फुट तक के कमरे के साइज़ के लिए डिज़ाइन किया गया है.

Tags: Summer, Tech news, Tech news hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया