एक विवाह ऐसा भी! वर-वधू ने 7 नहीं 8 फेरे लिए, वजह जानकर तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे आप 


नीरज कुमार/बेगूसराय: हिन्दू धर्म में शादी के दौरान सात फेरों का काफी महत्व है. दरअसल, इन सात फेरों में सात वचन होते हैं, जिसको पति-पत्नी ताउम्र एक-दूसरे के साथ निभाते हैं. लेकिन बेगूसराय में एक विवाह ऐसा भी हुआ जिसमें वर एवं वधू ने सात फेरे लेने के बाद आठवां फेरा भी लिया. अब यह पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया. वर-वधू ने आठवां फेरा इस संकल्प के साथ लिया कि ब्लड की कमी से किसी भी बच्चे को मरने नहीं नहीं दिया जाएगा. शादी के बाद वर एवं वधू में मौजूद दोनों पक्ष के लोगों को भी ब्लड डोनेट करने के लिए शपथ दिलाई.

शादी के दौरान लोगों को प्रेरित करने के लिए पंडाल में रक्तदान करने को लेकर पोस्टर लगाया गया था. आपको बता दें कि यह अनोखी शादी बेगूसराय सदर प्रखंड अंतर्गत वनद्वार गांव में पूजा और सुधांशु ने की. अब इस शादी की चर्चा पूरे जिले में हो रही है.

वर-वधू का आठवां बन गया चर्चा का विषय
दुल्हन पूजा कुमारी ने बताया कि शादी में बहुत से लोग आए हुए थे, खून की कमी के कारण बेगूसराय में अक्सर बच्चों की मौत होते हुए देखा देख रहे हैं. ऐसे में समाज को जागरूक करने के लिए यह कदम उठाया गया. वहीं दुल्हा सुधांशु कुमार ने बताया अब तक 10 बार ब्लड डोनेट कर चुके हैं. बच्चों की खून की कमी के कारण मौत न हो इसके लिए ऐसा किया गया है. वहीं बारात आए संदीप कुमार ने बताया कि दूल्हा- दुल्हन के सामने तकरीबन 500 बारातियों ने ब्लड डोनेट करने का शपथ लिया. वहीं इस जागरूकता अभियान में जयमंगला वाहिनी का भी योगदान रहा. लोगों का मानना है कि 500 बाराती में से 100 बाराती भी रक्तदान करते हैं तो मुहिम सफल माना जायेगा.

दुल्हन के भाई ने रक्तदान के पोस्टर से सजाया पंडाल
दुल्हन के भाई विक्रम कुमार जयमंगला वाहिनी रक्तदान सेवा समिति के सद्स्य हैं. रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता फैले इसके लिए पूरे पंडाल को रक्तदान के स्लोगन को लगाया गया था. विक्रम कुमार ने बताया कि अब तक 25 बार रक्तदान कर चुके हैं. ऐसा उम्मीद कर रहे हैं कि 500 में से अगर 100 भी बाराती रक्तदान करते हैं तो जागरूकता अभियान सफल माना जाएगा. बता दें कि कि बेगूसराय जिले में इन दिनों थैलेसीमिया पीड़ित तकरीबन 65 बच्चे ब्लड की कमी से जूझ रहे हैं. इन मासूमों को हर 15 दिनों पर ब्लड की जरूरत पड़ती है. ऐसे में शादी पंडाल में ब्लड डोनेशन के लगाए गए पोस्टर इन बच्चों को जिंदगी देने के लिए एक अच्छी पहल साबित हो सकती है.

.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 13:03 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया