छत्तीसगढ़ सरकार के परिवहन विभाग के मंत्री मोहम्मद अकबर ने News18 Open Mic के मंच पर कहा कि परिवहन विभाग में सभी काम मैनुअल होते थे. इसमें आम लोगों को बड़ी कठिनाई होती थी. इसलिए पूरे विभागीय काम-काज को ऑनलाइन करने का विचार आया. 2013 से लेकर सारे रिकॉर्ड ऑनलाइन किए गए. आज छत्तीसगढ़ देश का पहला स्टेट है जहां परिवहन विभाग के कई अहम काम ऑनलाइन होते हैं.
डिजिटल इंडिया का स्लोगन आपका विभाग साकार कर रहा है, इसका क्रेडिट किसे जाता है के सवाल पर मो. अकबर ने कहा कि विभाग के सारे काम का श्रेय जनता भूपेश बघेल सरकार को देती है. उन्होंने कहा कि जो काम करेगा, उसका नाम होता है. इसलिए प्रदेश में पहली बार भरोसे का सम्मेलन हो रहा है. ऐसा सम्मेलन बुलाने का ताकत वही रखता है, जिसने भरोसे लायक कोई काम किया हो.
मेरे वोटर हैं डॉ. रमन सिंह
कवर्धा से मैं चुनाव लड़ता हूं, पूर्व सीएम रमन सिंह भी मेरे इलाके के वोटर हैं. मैं वहां से 60 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीता हूं. मेरी सफलता का श्रेय कवर्धा की जनता को देता हूं. मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं, सबको साथ लेकर चलता हूं, इसलिए किसी को दिक्कत नहीं होती. धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे विवादित विषयों पर उठने वाले सवालों का मैं जवाब नहीं देता. मैं सिर्फ काम की बात करता हूं. पब्लिक भी इसका ख्याल रखती है कि सरकार कैसा काम कर रही है. मैंने साल 1998 में पहली बार चुनाव लड़ा. उस समय अजीत जोगी मुख्यमंत्री थे. वे काफी पढ़े-लिखे नेता थे. मुझे उनसे भी बहुत कुछ सीखने को मिला. जनता को लगना चाहिए कि उसका काम करने वाला आदमी नेता हो. छत्तीसगढ़ में हाथियों के संरक्षण के लिए काफी काम किया है सरकार ने. कोयला खदानों को छोड़कर हाथियों के लिए पर्यावास मुहैया कराया गया.
आपके शहर से (रायपुर)

News18 Open Mic: किसके चेहरे पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? राहुल या प्रियंका में कौन हैं सीएम बघेल की पसंद?

News18 Open Mic: सीएम भूपेश बघेल की दो टूक- हम आस्था के नाम पर नहीं मांगते हैं वोट

News18 Open Mic: मिलिए चित्रसेन साहू से, जिन्होंने पहाड़ की चोटियों पर लगाया नारा ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’

CG में बड़ा ट्रेन हादसा टला! एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आ गई पैसेंजर और मालगाड़ी, Video वायरल

Chhattisgarh Open Mic: छत्तीसगढ़ चुनाव में कौन होगा कांग्रेस का चेहरा? सीएम भूपेश बघेल का चौंकाने वाला जवाब

Jobs News: रायपुर में यहां लगा रहा प्लेसमेंट कैंप, कई पदों पर होगी भर्ती, 40 हजार तक सैलरी!

Chhattisgarh: Pre B.Ed प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

News18 Open Mic के मंच पर सीएम भूपेश बघेल, हर सवाल का दोटूक जवाब

पेड़ के नीचे मिली थी बजरंगबली की यह मूर्ति, 200 साल पुराना मंदिर आज आस्था का बड़ा केंद्र

News18 Open Mic: सीएम भूपेश, नामी हस्तियों ने खुलकर कही दिल की बात, खूब भाया विकास का सबसे बड़ा मंच

News18 Open Mic: पांचवीं पास हैं ‘पीपली लाइव’ के नत्था, पढ़ाई न कर पाने का है मलाल
अगली बार भी कांग्रेस सरकार
छत्तीसगढ़ में यह चुनावी साल है, इससे जुड़े प्रश्न पर मो.अकबर ने कहा कि राज्य में पूरे पांच साल प्रयोग ही चले हैं. किसानों के लिए सरकार ने काफी काम किया है. धान के समर्थन मूल्य पर कांग्रेस सरकार ने वादा किया था 2500 रुपए के हिसाब से भुगतान का. इसलिए हमने नई योजना बनाई, और आज प्रदेश के किसानों को इसका लाभ मिल रहा है. मुझे पूरा भरोसा है कि अगली बार भी कांग्रेस पार्टी को ही जनता चुनकर सत्ता में भेजेगी.
कांग्रेस के नारे पर क्या बोले अकबर
छत्तीसगढ़ की सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया. पौने दो लाख करोड़ किसानों और आम लोगों के खाते में दिए. कोरोनाकाल में 36 हजार मोटरसाइकिल खरीदा गया. कांग्रेस को इसलिए चिंता की जरूरत नहीं है और पार्टी ने नारा भी दे दिया है, ‘इस बार 75 पार’. पिछली बार 36 वायदे थे, जिसमें से 4 या 5 वायदे पूरे नहीं हुए हैं. अगली बार सरकार आएगी, तो जनता को ये शिकायत नहीं रहेगी. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के छत्तीसगढ़ ने आने पर अकबर ने कहा कि उस यात्रा के रूट में हमारा राज्य नहीं था. लेकिन इस यात्रा का असर लोगों ने कर्नाटक में देखा है. मेरा मानना है कि जनता के बीच में जाकर जो काम करता है, उसे चुनाव के बारे में नहीं सोचना चाहिए. जनता को महसूस होना चाहिए कि उसके काम पूरे हो रहे हैं, तब कोई समस्या नहीं होती.
.
Tags: Raipur news
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 13:11 IST






