Viral:उबालते समय फट जाते हैं अंडे? छीलने में भी आती मुश्कि‍ल, तो आजमाएं ये ट्रिक्‍स

सोशल मीडिया पर कई बार बड़े काम की चीजें भी मिल जाती हैं. अगर आप अंडे खाने के शौकीन हैं तो एक समस्‍या से अक्‍सर दोचार होना पड़ता है. जैसे ही आप अंडे उबालने के लिए पानी में डालते हैं, तो कई पानी में ही फट जाते हैं. इसकी वजह से दिक्‍कत भी होती है. लेकिन इंस्‍टाग्राम पर एक महि‍ला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अंडों को सही तरीके उसे उबालने के ट्र‍िक्‍स बताए गए हैं. यकीन मान‍िए एक भी अंडे नहीं टूटेंगे और बिल्‍कुल कठोर होकर निकलेंगे जिससे छीलना आसान हो जाएगा.

अमेरिकी लेखक जॉर्डन बर्न्स ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां हीदर बर्न्स का यह वीडियो शेयर किया. आप देख सकते हैं कि उन्‍होंने अंडे उबालने से पहले क्‍या तैयारी की. हीदर ने एक चम्‍मच लिया और धीरे-धीरे सभी अंडों पर टैप करना शुरू किया. ध्‍यान रखें कि इतनी तेजी से भी न मारें कि वे टूट जाएं. इससे अंडों की खोल से चिपका एल्बमन अलग हो जाता है. इससे जब उन्‍हें उबालते हैं तो वे बिल्‍कुल भी नहीं फटते. उबलने के बाद अंडों को 10 मिनट के लिए आइस बैग में डाल दें. कुछ लोग फ्रीजर में भी रख देते हैं. इससे जब आप उन्‍हें बाहर निकालेंगे तो वह कठोर हो जाएंगे और चूंक‍ि एल्‍बमन च‍िपका हुआ नहीं होगा, इसल‍िए छीलते समय भी अंडे नहीं टूटेंगे.

Tags: Ajab Gajab news, Bizarre news, OMG News, Shocking news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया