मोहित शर्मा/ करौली. पिछले कई दिनों से विवादों के कारण लंबित चल रही सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए राज्य सरकार ने नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जिसके अंतर्गत राज्य की 176 नगरीय निकायों में नियम 2012 के अंतर्गत सफाई कर्मचारियों के कुल 13184 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी. बता दें कि पहले सफाई कर्मचारियों की इस भर्ती को वाल्मीकि समाज के विरोध के बाद रद्द कर दिया था. जिसमें राजस्थान सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में कई नए प्रकार के संशोधन कर दोबारा एक बार फिर नया नोटिफिकेशन जारी किया है. सफाई कर्मचारियों की इस भर्ती में रूल नंबर 9 में साक्षात्कार के साथ ही प्रैक्टिकल परीक्षा का भी नया प्रावधान जोड़ा गया है.
20 जून से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया
संशोधन के बाद सफाई कर्मचारियों के कुल 13184 पदों पर इच्छुक अभ्यर्थी 20 जून से अपना ऑनलाइन आवेदन करा सकेंगे. वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 19 जुलाई रखी गई है. नए नोटिफिकेशन के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए अपना जनाधार अपडेट रखना भी जरूरी है.
आपके शहर से (करौली)

अब विवाह के बचे हैं कुछ ही शुभ मुहूर्त, इस तारीख से बंद हो जाएंगे मांगलिक कार्य, जानें डिटेल्स

तेज गति से आ रही पिकअप ने जैन मुनि की पदयात्रा को मारी टक्कर, हादसे में 4 अनुयायी घायल

गजब की दुल्हन: पीहर से आते ही और ससुराल वालों को कर दिया चित्त, …और फिर भाग छूटी

यात्रीगण ध्यान दें! बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर रेलसेवा के संचालन अवधि में हुआ विस्तार, अब इस माह तक चलेगी यह सेवा

150 साल पुराने इस पाटे को देखने देश-विदेश से बीकानेर आते हैं पर्यटक, जानिए क्या है इसकी खासियत

जैसलमेर का यह किसान उन्नत खेती और पशुपालन से कमा रहा है लाखों, जानें सफलता का मंत्र

राजस्थान में तालिबानी हरकत: जैसलमेर में लड़की का दिनदहाड़े अपहरण, धोरों में जबरन की शादी, वीडियो वायरल

अलवर में यहां मिल रहे छोटे बच्चों के स्पेशल स्विमिंग पूल, गर्मी से मिलेगी आराम, कीमत भी बेहद कम

Success Story: मजदूर रेखाराम बना टीचर, मेहनत से कभी नहीं मोड़ा मुंह, सफलता हासिल कर चौंकाया

भतीजे की बीवी के साथ इश्क फरमा रहा था चाचा, रात को अचानक खुल गया भेद, फिर सिर में पड़ा लट्ठ और…

दौसा में 5 दिवसीय डे-नाईट अन्तरराष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेंट, 500 फुटबालों के साथ मनाएंगे गोल्डन जुबली
जानिए क्या है आयु सीमा
राजस्थान की 176 नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारी के पद पर भर्ती होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है.
1 साल का अनुभव प्रमाण पत्र होना भी अनिवार्य
सफाई कर्मचारियों की इस सीधी भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए. इसके साथ ही अभ्यर्थियों को राज्य की किसी भी नगरीय निकाय, केंद्र एवं राज्य के किसी भी विभाग में केंद्र एवं राज्य सरकार के आदेश द्वारा सत्यापित स्वशासी संस्था और अर्थ सरकारी संस्थान में संवेदकों, प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से सफाई कार्य करने का सक्षम अधिकारी द्वारा जारी न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र भी होना आवश्यक है.
यह है चयन प्रक्रिया
राजस्थान नगर पालिका की 176 नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर पात्र अभ्यर्थी का चयन निकाय स्तर पर और गठित चयन समिति द्वारा साक्षात्कार व प्रायोगिक परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा.
.
Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 13:46 IST






