भूलकर भी खिड़की के सामने ना रखें 2 वस्तुएं, हो सकते हैं कंगाल, रिश्तों में आ सकती है दरार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी खिड़की की दिशा दक्षिण या पश्चिम नहीं होनी चाहिए.
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की खिड़कियों से तार हमेशा दूर होना चाहिए.

Useful Vastu Tips for Window : जिस तरह हमारे जीवन में घर की दिशा और वास्तु का फर्क सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरीके से पड़ता है. उसी तरह कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें वास्तु शास्त्र के अनुसार खिड़की या उसके आस-पास रखने की मनाही होती है. ये वस्तुएं हमारे जीवन में बहुत ज्यादा नकारात्मकता ला सकती हैं. आज के समय में इन बातों पर बहुत कम लोग ही भरोसा करते हैं परंतु इनका बहुत गहरा असर देखने को मिलता है. जो हमारे और हमारे परिवार वालों के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है. आइए जानते हैं कि खिड़की के सामने कौनसी ऐसी चीजें हैं जिन्हें रखने से बचना चाहिए. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

किन चीजों को घर में रखें और किन चीजों घर से दूर रखें

हमारे घर में सबसे मुख्य होता है दरवाजा और फिर उसके बाद आती है खिड़की. इन दोनों का हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है. कहा जाता है कि आपके घर की खिड़की से घर में जो प्रकाश आता है और जो शुद्ध हवा आती है उसका हमारे जीवन में बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है. इसलिए खिड़की के पास कुछ भी रखने से पहले वास्तु के कुछ नियम जान लें.

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की खिड़कियों से तार हमेशा दूर होना चाहिए. कभी भी ध्यान रहे डिश, एंटीना आपके घर की खिड़की के बाहर नहीं होना चाहिए. क्योंकि इनके होने से आपकी जिंदगी उन तारों की तरह ही उलझ जाती है.

यह भी पढ़ें – तुलसी भी देती है अप्रिय घटना के संकेत, रखें इस 1 बात का विशेष ध्यान, जान लें तुलसी लगाने के 6 फायदे

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी खिड़की की दिशा दक्षिण या पश्चिम नहीं होनी चाहिए. क्योंकि जिस तरीके से पश्चिम दिशा में सूर्य अस्त होता है अगर आपकी खिड़की की दिशा पश्चिम है तो यह आपके लिए नकारात्मक प्रभाव आपके गृहस्थ जीवन में डाल सकती है.

3. वास्तु शास्त्र का कहना है कि कभी भी आपके घर की खिड़कियां व दरवाजों से आवाज नहीं आनी चाहिए. अगर आपकी खिड़की और दरवाजे से आवाज आती है या वह जमीन से टकराते हैं तो आप इसकी तुरंत मरम्मत करवा लीजिए.

यह भी पढ़ें – बेहद शुभ माना जाता है अशोक का पेड़, जल चढ़ानें से दूर होती है आर्थिक तंगी, जान लें इसका शाब्दिक अर्थ और लाभ

4. अगर आपके घर पर खिड़की के पास आपका बेड रखा है तो उसकी जगह आप तुरंत बदल लीजिए. क्योंकि इससे पति-पत्नी के आपसी रिश्तों में खटास आ सकती है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion, Vastu tips

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें