Aadhaar Card Update: बस 3 दिन बाकी, फ्री में अपडेट करा लें अपना आधार, वरना भरने पड़ेंगे पैसे


हाइलाइट्स

आमतौर पर आधार डिटेल्स अपडेट करने के लिए 50 रुपये का चार्ज देना होता है.
UIDAI की वेबसाइट पर मुफ्त आधार डिटेल्स अपडेट की जा रही है.
ऑफलाइन अपडेट कराने पर अभी भी देना होगा चार्ज.

नई दिल्ली. देश में आधार कार्ड (Aadhar Card) हर नागरिक की पहचाने के लिए एक अहम दस्तावेज है. हर प्रकार की सरकारी व अन्य सेवाओं में इस्तेमाल में आने वाले आधार कार्ड में जरूरी बदलाव को लेकर आधार नंबर जारी करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) एक खास सुविधा दे रही है. दरअसल, UIDAI ने नागरिको को अपने आधार कार्ड को मुफ्त में ऑनलाइन अपडेट करने की अनुमति दी है. आमतौर पर आधार डिटेल्स अपडेट करने के लिए 50 रुपये का चार्ज देना होता है.

UIDAI समय-समय पर आधार डिटेल्स अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित करती रहती है. अगर आपके आधार कार्ड में कोई जानकारी गलत दर्ज है और आप उसे ठीक कराना चाहते हैं तो यह काम फ्री में कराने का अब सही मौका है. यूआईडीएआई ने लोगों की सहूलियत को देखते हुए आधार कार्ड में अपडेट को कुछ वक्त के लिए फ्री कर दिया है. अब ऑनलाइन आधार अपडेट करने पर कोई पैसा नहीं देना होगा. वहीं, आधार सेंटर पर जाकर यह काम करने पर अब भी 50 रुपये देने होंगे.

ये भी पढ़ें- IRCTC Tour Package: हरिद्वार और माता वैष्णो देवी के दर्शन का मौका, महज ₹13,680 में 8 दिनों का पैकेज, कैसे करें बुकिंग

14 जून तक मौका
ऑनलाइन फ्री में आधार को 14 जून, 2023 तक अपडेट कराया जा सकता है. इस दौरान आप अपने आधार कार्ड पर नाम, पता और डेट ऑफ बर्थ जैसी जानकारियां अपडेट कर सकेंगे. यूआईडीएआई 10 साल से ज्‍यादा पुराने आधार कार्ड धारकों से इसकी जानकारियां अपडेट करने की अपील भी कर रहा है.

ऐसे ऑनलाइन अपडेट करें आधार

  • UIDAI के सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल पर जाएं. https://ssup.uidai.gov.in/ssup/
  • ‘लॉगिन’ पर क्लिक करें और अपना विशिष्ट 12 अंकों का आधार नंबर और दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें. फिर ‘ओटीपी भेजें’ पर क्लिक करें और अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करें.
  • अब सर्विसेज टैब के तहत ‘अपडेट आधार ऑनलाइन’ सलेक्ट करें.
  • अब ‘प्रोसीड टू अपडेट आधार’ पर क्लिक करें और उन डिटेल को चुनें जिन्हें आप बदलना चाहते हैं.
  • आधार कार्ड में आपका मौजूदा नाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा. आप दस्तावेज अपलोड करके जो चेंज करना चाहते हैं कर सकते हैं.
  • किए गए चेंज की पुष्टि करें. आपकी जानकारी अपडेट हो जाएगी.

Tags: Aadhaar, Aadhaar Card, Aadhaar Data, Aadhaar update

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया