मुरादाबाद में यातायात नियमों की उड़ी धज्जियां, गाड़ियों में सवार युवाओं ने सड़क पर किया हुडदंग, वीडियो वायरल


पीयूष शर्मा / मुरादाबाद. पुलिस की इतनी शक्ति के बावजूद भी हुड़दंग मचाने से बाज नहीं आ रहे हैं. इसके साथ ही आए दिन कोई ना कोई हुड़दंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है. जिसमें यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जाती है. सड़क पर चलते समय यह हुड़दंगी अपने साथ-साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डाल देते हैं.

मुरादाबाद में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. जिसमें कोतवाली सदर इलाके के पारकर इंटर कॉलेज के पास दीपक बिल्डिंग से शुरू हुआ हुड़दंग, थाना सिविल लाइंस के हाई स्ट्रीट इसके साथ ही थाना गलशहीद इलाके के असलतपुरा में जाकर समाप्त हुआ है. इस हुड़दंग के वीडियो में यह युवक यातायात नियमों की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं. इसके साथ ही 5 लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर शहर के अलग-अलग इलाकों में इन दबंगों ने जमकर हुड़दंग मचाया है.

कार के बोनट पर केक रख तलवार से काटा

दबंगों को न तो अपनी जान की परवाह है और न ही किसी और की. इस दौरान राह चलते एक्सीडेंट भी हो सकता था. लेकिन कार सवार युवकों को बस अपनी मस्ती की ही पड़ी थी. इतना ही नहीं दबंगों ने कार के बोनट पर केक रखकर तलवार से काटा है. इस वायरल वीडियो में एक स्कॉर्पियो पर कांग्रेस का झंडा भी लगा हुआ नजर आ रहा है. अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस इन हुड़दंगियों के खिलाफ किस तरह की कार्रवाई करेगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 15:38 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया