अब नागौर को मिलेगा सुचारु रूप से पानी, आज से हो गई नहरबंदी खत्म


 

कृष्ण कुमार/ नागौर. नागौर वासियों को अब पानी की समस्या का सामना नहीं करना पडे़गा क्योंकि अब बहुत जल्द ही पानी की आपूर्ति शुरु होने वाली है. क्योंकि रविवार से नहरबंदी को समाप्त करके सुचारु रुप से शुरु कर दिया जाएगा. क्योंकि नहर की साफ सफाई का काम खत्म हो चुका है.

नागौर जिले में पिछले दो महीने से नहरबंदी थी जिसके कारण पानी की समस्या का सामना शहर वासियों को करना पड़ा. अब इस समस्या का शहरवासियो को नही करना पड़ेगा क्योंकि रविवार के दिन से ही नहर बंदी खत्म की जा रही है. जिसके कारण जिले तथा शहरवासियों को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा.

दरअसल हर वर्ष के भांति रबी का फसल काटने के बाद 25 मार्च से नहरबंदी की गई थी जो 25 मई तक चली थी. लेकिन किन्हीं कारणों के कारण नहरबंदी खत्म करने में कुछ दिन ज्यादा लग गए थे. लेकिन पानी की समस्या से जिले वासी भी झूज रहे थे. लेकिन जलदाय विभाग के मुख्य अधिकारी रामचन्द्र राड़ ने बताया कि रविवार से नहरबंदी खत्म हो जाएगी वही सुचारु रुप से पहले जैसे ही जिलेवासियों को पानी मिलेगा.

रामचन्द्र राड़ ने बताया कि नागौर जिले के सबसे बड़े तालाब नोखा दैया के दोनों में जल को भर लिया है. जिसमें पानी का संग्रहण कर लिया है. वहीं जलदाय विभाग के अधिकारियों ने अपील की है कि पानी का संग्रहण करे तथा फालतु में व्यर्थ ना करे. जहां पानी की समस्या होगी वहां पर जलदाय विभाग के द्वारा समाधान किया जाएगा.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया