
मो. सरफराज आलम/सहरसा. बिहार से भी खेल के साथ-साथ डांस की दुनिया में युवा अपना परचम लहरा रहे हैं. इसी कड़ी में सहरसा के रहने वाले और डांस एकेडमी चला रहे नवीन सिंह ने हिपहॉप डांस में गोल्ड मेडल जीतकर अपने जिले का नाम रोशन किया है. दरअसल, पिछले दिनों नेपाल में इंटरनेशनल डांस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था. जिसमें इंडिया, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, चाइना आदि देशों के प्रतिभागी शामिल हुए थे. इंडिया से 54 प्रतिभागी चैंपियनशिप का हिस्सा बने थे. जिसमें बिहार से कुल 17 प्रतिभागी थे. इंडिया से 54 कलाकारों में से 12 प्रतिभागियों को गोल्ड मेडल मिला. जिसमें सहरसा के नवीन सिंह और रोहिणी सिंह भी शामिल हैं. बता दें कि नवीन सिंह 2018 में भी नेशनल में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं.
गोल्ड मेडलिस्ट नवीन सिंह बताते हैं कि वे एक डांस एकेडमी भी चलाते हैं. लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने का सफर उनका काफी कठिन है. नवीन को पहले से ही डांस के क्षेत्र में आने का शौक था. लेकिन परिवार के लोग इस क्षेत्र में आने के लिए लगातार मना कर रहे थे. इसके बावजूद नवीन ने डांस की दुनिया में अपना मुकाम बनाया है. ऐसे में अब परिवार के लोग भी उनका सहयोग कर रहे हैं. उन्होंने बताया है कि नेपाल में इंटरनेशनल डांस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था. इसमें नेपाल, भूटान, श्रीलंका, चाइना सहित कई देश के प्रतिभागी आए थे. इन सभी को पछाड़ते हुए उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
बच्चों को डांस सिखाते हैं नवीन
आपको बता दें कि अभी के दौर में नवीन अपने डांस एकेडमी में छोटे-छोटे ननिहाल बच्चों को तैयार कर रहे हैं. साथ ही साथ आगे होने वाले सभी डांस कंपटीशन में भी बच्चों को भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि वे चाहते हैं सरहसा के बच्चे डांस कंपटीशन में खूब नाम कमाए.
.
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 16:23 IST






