हाइलाइट्स
विराट कोहली के आउट होते ही भड़क गए फैंस.
सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह के आ रहे हैं रिएक्शन.
नई दिल्ली. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023 के फाइनल मुकाबले के पांचवें दिन भारतीय टीम को पहला झटका विराट कोहली (Virat Kohli) के रूप में लगा है. ऑस्ट्रेलिया के लिए 47वां ओवर डाल रहे स्कॉट बोलैंड (Scott Boland) की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कोहली स्लीप में स्मिथ के हाथों लपके गए हैं. कोहली के आउट होते ही भारत के खिताब जीतने का सपना भी धूमिल होता हुआ नजर आ रहे हैं. फैंस भी कोहली के आउट होने से काफी निराश हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी हताशा जाहिर कर रहे हैं.
एक और खराब शॉट.

ये तो होना ही था.

पूरी टीम चेंज करके नई टीम बनाएं.

बीवी को शॉपिंग पे भी तो ले जाना है.

क्या बकवास शॉट है.

अर्द्धशतक से चुके कोहली:
बता दें दूसरी पारी में विराट कोहली का बल्ला जमकर चल रहा था. लेकिन बोलैंड की एक खतरनाक गेंद ने उनका पूरा खेल बिगाड़ दिया. कोहली ने ब्लू टीम के लिए दूसरी पारी में चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 78 गेंदों का सामना किया. इस बीच 62.82 की स्ट्राइक रेट से 49 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से सात बेहतरीन चौके निकले.
.
Tags: India vs Australia, Virat Kohli, World Test Championship Final, WTC Final
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 16:40 IST






