मनमोहन सेजू/ बाड़मेर. बाड़मेर से अहमदाबाद, सूरत, वापी, बांद्रा के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. अब रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर-बांद्रा टर्मिनस रेल सेवा के संचालन अवधि का विस्तार किया है. अब रेलवे ने 13 ट्रिप का विस्तार करते हुए 30 सितंबर तक संचालन करेगा. इस दौरान ट्रेन का समय व ठहराव यथावत रहेगा.
आपके शहर से (बाड़मेर)

अलवर में यहां मिल रहे छोटे बच्चों के स्पेशल स्विमिंग पूल, गर्मी से मिलेगी आराम, कीमत भी बेहद कम

भतीजे की बीवी के साथ इश्क फरमा रहा था चाचा, रात को अचानक खुल गया भेद, फिर सिर में पड़ा लट्ठ और…

जैसलमेर का यह किसान उन्नत खेती और पशुपालन से कमा रहा है लाखों, जानें सफलता का मंत्र

150 साल पुराने इस पाटे को देखने देश-विदेश से बीकानेर आते हैं पर्यटक, जानिए क्या है इसकी खासियत

अब विवाह के बचे हैं कुछ ही शुभ मुहूर्त, इस तारीख से बंद हो जाएंगे मांगलिक कार्य, जानें डिटेल्स

गजब की दुल्हन: पीहर से आते ही और ससुराल वालों को कर दिया चित्त, …और फिर भाग छूटी

दौसा में 5 दिवसीय डे-नाईट अन्तरराष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेंट, 500 फुटबालों के साथ मनाएंगे गोल्डन जुबली

Success Story: मजदूर रेखाराम बना टीचर, मेहनत से कभी नहीं मोड़ा मुंह, सफलता हासिल कर चौंकाया

राजस्थान में तालिबानी हरकत: जैसलमेर में लड़की का दिनदहाड़े अपहरण, धोरों में जबरन की शादी, वीडियो वायरल

तेज गति से आ रही पिकअप ने जैन मुनि की पदयात्रा को मारी टक्कर, हादसे में 4 अनुयायी घायल
रेलवे द्वारा गर्मियों के मौसम में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है. अब रेलवे ने इस रेल सेवा के संचालन अवधि में विस्तार किया है. गाड़ी संख्या 09037/09038 बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में बांद्रा टर्मिनस से दिनांक 7 जुलाई 2023 से 29 सितंबर 2023 यानी 13 ट्रिप तक एव बाड़मेर से दिनांक 8 जुलाई 2023 से 30 सितंबर 2023 तक यानी 13 ट्रिप तक विस्तार किया गया है.
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए संचालन अवधि में बढ़ोतरी से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी. सबसे खास बात यह है कि बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा के संचालन समय व ठहराव यथावत रहेगा.
गौरतलब है कि बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा मार्ग में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, महेसाना, पाटन, भीलडी जंक्शन, धनेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनवाल, मोदरान, जालौर, मोकलसर, समदडी जंक्शन, बालोतरा और बायतु स्टेशनों पर ठहराव रहेगा.
.
Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 16:51 IST






