जूम कॉल पर 900 कर्मचारियों को निकालने वाले CEO का नया ऐलान, कर्मचारियों पर फिर टूटेगा कहर!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Better.com Layoffs: दिसंबर 2021 में जूम कॉल पर 900 कर्मचारियों को बेटर डॉट कॉम कंपनी से बाहर निकालने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी नागरि​क विशाल गर्ग एक बार फिर चर्चा में हैं. दुनियाभर की कंपनियों में छंटनी का सिलसिला अब भी जारी है. इसी कड़ी में अब बेटर डॉट कॉम (Better.com) ने अपनी पूरी रियल एस्टेट टीम को बंद कर दिया है. न्यूज एजेंसी एजेंसी आईएएनएस ने टेकक्रंच के हवाले से यह जानकारी दी है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Better.com के भारतीय मूल के सीईओ विशाल गर्ग ने अमेरिका और बारत में दिसंबर 2021 से 4,000 से भी ज्यादा इंप्लॉइज को काम से बाहर निकाला है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि नए दौर की छंटनी से कितने कर्मचारी प्रभावित हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इन-हाउस एजेंट मॉडल से पार्टनरशिप एजेंट मॉडल में शिफ्ट हो रही है.

ये भी पढ़ें- नेशनल हाईवे की टोल रसीदों को रखें संभालकर, फ्री मिलेंगी ये सुविधाएं, आप भी उठा सकते हैं लाभ

कर्मचारी भी कर रहे हैं अब ये शिकायत
नौकरी से बाहर निकाले गए एक कर्मचारी ने यह दावा किया है कि आने वाली हमारी नौकरियों को सेफ करने के लिए नवंबर में 50 फीसदी से भी ज्यादा सैलरी की कटौती के बाद उनको कोई भी सेवरेंस यानी मुआवजा नहीं मिला. मई 2022 में कंपनी ने अपने कर्मचारियों को खुद की मर्जी से ही नौकरी छोड़ने का ऑप्शन दिया था, जिसके बाद कंपनी को लगभग 920 इस्तीफे मिले थे.

अमेजन और बेटर डॉट कॉम की डील
इस साल मार्च के महीने में, अमेजन और बेटर डॉट कॉम ने एक समझौता किया था. इसके तहत अमेजन के इंप्लॉइज गिरवी रखने के लिए जरूरी शुरुआती पेमेंट के लिए कंट्रीब्यूशन के तौर पर अपनी कंपनी के शेयरों का इस्तेमाल कर सकेंगे.

बेटर डॉट कॉम कंपनी की स्थापना 2016 में
बेटर डॉट कॉम कंपनी की स्थापना 2016 में न्यूनॉर्क में हुई थी. यह कंपनी घर मालिकों को ऑनलाइन लोन और इंश्योरेंस प्रोडक्ट प्रदान करती है. पिछले साल बेटर कंपनी के सीईओ ने जूम कॉल पर 900 कर्मचारियों की छुट्टी कर दी थी. इनमें भारत में कार्यरत कर्मचारी भी शामिल थे. मामले के काफी तूल पकड़ने के बाद विशाल गर्ग को माफी मांगनी पड़ी थी.

Tags: Better com, Job, Job loss, Vishal Garg

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें