ऑनलाइन फ्रॉड के लिए साइबर पर बैठे डकैत आजमा रहे नए-नए तरीके, जानिए कैसे करें बचाव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निखिल त्यागी/सहारनपुर. इस समय साइबर ठग लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी करने के सभी तरीके आजमा रहे हैं. शातिर ठग लोगो के साथ साथ उनके रिश्तेदारों को भी शिकार बना रहे हैं. सहारनपुर साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि जागरूक करने के बाद भी लोग इस ठगी का शिकार हो रहे हैं. उन्होंने ठगी से बचने के लिए कई उपाय बताए हैं, साथ ही कहा कि यदि कोई इसका शिकार हो जाता है वो तुरन्त 1093 टोलफ्री पर कॉल करें या फिर साइबर की वेबसाइट पर ईमेल कर शिकायत करें.

जनपद के साइबर थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि शातिर ठग ऑनलाइन ठगी करने के नए नए तरीके ईजाद कर रहे हैं. उन्होंने बत्याय की आजकल बिजली का कनेक्शन काटने के नाम पर शातिर ठग कॉल करते हैं. बोलते है कि आज रात आपका विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा.

उपभोक्ता को जाल में फंसाने के लिए बोला जाता है कि आपके नंबर पर एक लिंक आएगा, उस पर क्लिक कीजिए तो आपका कनेक्शन नही कटेगा. जैसे ही उक्त व्यक्ति उस लिंक को क्लिक करता है, ठग द्वारा उसकी ऑनलाइन जानकारीनिकाल कर उसका बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं.

फ्रेंचाइजी पर भी हो रही है ठगी का शिकार
पंकज त्रिपाठी ने बताया कि दूसरा तरीका हैआजकल लोग गूगल पर ऑनलाइन पेड वेबसाइट सर्च कर व्यापार के लिए फ्रेंचाइजी पर पैसा लगाते हैं और अधिकतर फेक वेबसाइट ठगों द्वारा ही बनाई गई हैं. जिन पर मोबाईल नम्बर भी उक्त ठगों द्वारा अपने ही दिए गए हैं. जैसे इन्वेस्टमेंट करने वाला व्यक्ति उस वेबसाइट की प्रक्रिया पूरी कर देता है. उसका बैंक खाता खाली हो जाता है.

गूगल अकाउंट के माध्यम से भी होती है ठगी
साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि गूगल अकाउंट पर व्यक्ति अधिकतर अपना पासवर्ड मोबाइल नंबर डालता है. इसलिए उसकी जानकारी निकालने में ट्रकों को अधिक समय नहीं निकलता और गूगल अकाउंट में सेव किए हुए मोबाइल नंबरों पर फोन करके दोस्तों या रिश्तेदारों से बहाना बनाकर व्यक्ति के परिचितों से पैसा मांगते हैं. इस तरह लोग ठगी का शिकार बन जाते है.

यूट्यूब के माध्यम से भी हो रही है ठगी
थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि यूट्यूब के माध्यम से ठग लोगों को लिंक भेज कर चैनल सब्सक्राइब करने के बहाने उनसे ठगी कर लेते हैं. चैनल का लिंक भेज कर पैसे का प्रलोभन दिया जाता है और व्यक्ति की पर्सनल जानकारी के आधार पर बैंक अकाउंट से पैसा ट्रांसफर कर लिया जाता है.

कैसे बचें ठगी से
सहारनपुर जनपद के साइबर थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि ऑनलाइन के माध्यम से लोगों के साथ ठगी करने वाले शातिर ठग विभिन्न माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसा कर उनके बैंक खाते से रुपया ट्रांसफर कर लेते हैं. जिसका पता ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को बैंक द्वारा मैसेज भेजने पर पता चलता है.

उन्होंने बताया कि लोगों को चाहिए कि वह अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा ना करें. साथ ही अपने बैंक अकाउंट, एटीएम, फोन पे, पेटीएम, गूगल पे, फ़ोन बैंकिंग व इंटरनेट बैंकिंग आदि का साधारण पासवर्ड ना बनाएं. उन्होंने कहा कि अनजान नंबर से आई काल पर अधिक बात ना करें और ना ही अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल पर किसी तरह की बात करें.

Tags: Cyber Fraud, Local18, Saharanpur news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें